
Australia vs Sri Lanka T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर विश्व कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रीलंका ने कंगारूओं को 8 विकेट से शिकस्त दी है। इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज में ही विश्व कप से बाहर होने की संभावना बढ़ गई है।
Australia vs Sri Lanka T20 World Cup 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप बी का एक अहम मुकाबला खेला गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने थी।श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने 182 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में श्रीलंका ने पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी के दम पर कंगारू टीम को हरा दिया। इस जीत के बाद श्रीलंका की टीम सुपर 8 में पहुंच गई। इससे पहले सुपर 8 में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड की टीम पहुंच चुकी हैं।
इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 184 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इस हार के बाद कंगारू टीम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है। इस जीत के बाद श्रीलंका के 6 अंक हो गए जबकि लगातार दो हार के बाद कंगारू टीम के 2 अंक ही 3 मैचों में हैं।
हेड–मार्श के अर्धशतक, फिर भी ऑस्ट्रेलिया पिछड़ा
ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रैविस हेड ने 29 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। कप्तान मिशेल मार्श ने 25 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और 54 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा—कैमरन ग्रीन 3, टिम डेविड 6 और ग्लेन मैक्सवेल 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जोश इंग्लिस ने 27 और कूपर कोनोली ने 3 रन जोड़े।
गेंदबाजी में श्रीलंका के दुशान हेमंथा ने 3 विकेट लिए, जबकि दुष्मंथा चमीरा को 2 सफलताएँ मिलीं।
पथुम निसांका का तूफान
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत सधी हुई रही। कुसल परेरा 1 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कुसल मेंडिस ने 51 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद पथुम निसांका ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन जड़ दिए—यह टी20 विश्व कप 2026 का पहला शतक रहा। उनके साथ पवन रथनायके 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। निसांका का यह शतक न सिर्फ इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की ओर से पहला था, बल्कि टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया गया पहला शतक भी बना।
Australia vs Sri Lanka T20 World Cup 2026 – मैच का रिजल्ट
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी की वजह से श्रीलंका को ये शानदार जीत मिली। वहीं ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के बाद श्रीलंका ने भी पीट दिया। अब उन पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का खतरा भी मंडरा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के लिए बढ़ी मुश्किलें
टूर्नामेंट की शुरुआत में खिताब का प्रबल दावेदार मानी जा रही ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही है। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका से मिली यह शिकस्त ग्रुप-बी के समीकरणों को और रोमांचक बना गई है। अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे का सफर अब “करो या मरो” जैसा हो गया है।
AUS vs SL Full Scorecard (टी20 विश्व कप 2026)
- AUS-181/10 (20 ओवर)
- SL- 182/2 (18 ओवर)
श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत हासिल की (12 गेंदें शेष)।
Playing XI – Australia vs Sri Lanka:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना
ये भी पढ़ें: ENG vs ITA T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई, इटली को रोमांचक मुकाबले में 24 रन से हराया






1 thought on “Australia vs Sri Lanka T20 World Cup 2026 Highlights: श्रीलंका की शानदार जीत, ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा”