
ENG vs ITA T20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम निर्धारित ओवरों में 178 रन ही बना सकी।
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की टीम दूसरी बार उलटफेर का शिकार होने से बच गई। टूर्नामेंट के 29वें मैच में इटली ने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंतिम ओवरों में इंग्लिश टीम ने दबाव में बेहतर खेल दिखाते हुए 24 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ग्रुप-सी से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। इस ग्रुप से इंग्लैंड के अलावा वेस्टइंडीज की टीम भी सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, इटली और स्कॉटलैंड का इस टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।
इंग्लैंड और इटली के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स की तूफानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 202 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में इटली की टीम ने भी संघर्ष किया, लेकिन 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 178 रन ही बना सकी।
ENG vs ITA T20 World Cup 2026
इंग्लैंड: पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 15 गेंदों में 28 रनों की तेज़ पारी खेली, जबकि जोस बटलर जल्दी आउट हो गए और 4 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना सके। मध्यक्रम में जैकब बेथेल ने 20 गेंदों में 23 रन जोड़े और कप्तान हैरी ब्रूक ने 19 गेंदों में 25 रनों की उपयोगी पारी खेली।आखिर में विल जैक्स ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के जड़े, जिसकी बदौलत इंग्लैंड की टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही।
विल जैक्स की शानदार अर्धशतकीय पारी
इटली के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 22 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए। उनके अलावा टॉम बेंटन ने 23 गेंदों में 30 रन, फिल साल्ट ने 28 रन, सैम करन ने 25 रन और जैकब बेथल ने 23 रनों का योगदान दिया।
इटली: 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले को एक समय पूरी तरह बराबरी पर ला खड़ा किया। खास तौर पर इटली के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया, जिससे मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। हालांकि, अंतिम ओवरों में इंग्लैंड के खिलाड़ियों के अनुभव ने काम किया और टीम ने दबाव में बेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की ओर से बेन मनेंटी ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाजी की और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
बेन मनेंटी ने 22 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए कुल 60 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 4 चौके लगाए। उनके अलावा इटली की ओर से ग्रांट स्टीवर्ट ने 23 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि जस्टिन मोस्का ने 34 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से सैम करन और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि विल जैक्स और आदिल राशिद को 1-1 सफलता मिली।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (Playing XI) नीचे दी गई है:
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (England Playing XI): फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स,जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
इटली की प्लेइंग इलेवन (Italy Playing XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, मार्कस कैंपोपियानो, हैरी मानेंटी (कप्तान), बेंजामिन मानेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जेजे स्मट्स, क्रिशन कलुगामेगे, जियान-पिएरो मीड, जसप्रीत सिंह, अली हसन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK T20 World Cup 2026: कोलंबो में महामुकाबला, बाबर का बयान,




2 thoughts on “ENG vs ITA T20 World Cup 2026 Highlights: इंग्लैंड ने सुपर-8 के लिए किया क्वालीफाई, इटली को 24 रन से हराया”