
Match Summary
- टॉस: न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
- न्यूज़ीलैंड का स्कोर: 159/7 (20 ओवर)
- इंग्लैंड का स्कोर: 161/6 (19.3 ओवर)
- नतीजा: इंग्लैंड ने 4 विकेट से मैच जीता (3 गेंदें शेष रहते)।
- प्लेयर ऑफ द मैच: विल जैक्स (2/23 और नाबाद 32 रन)
ENG vs NZ T20 World Cup 2026 Highlights
कोलंबो: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए बेहद रोमांचक और ‘करो या मरो’ वाले मुक़ाबले में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही न्यूज़ीलैंड का सेमीफाइनल का सफर मुश्किल में पड़ गया है, जबकि इंग्लैंड की सुपर-8 में लगातार तीसरी जीत है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस नतीजे ने टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़े पाकिस्तान को एक नया ‘जीवनदान’ दे दिया है। अब न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल के लिए पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा।
ENG vs NZ Highlights: इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में कोलंबो में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। इस हार के साथ न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में खुद के दम पर प्रवेश पाने का सुनहरा मौका गंवा दिया है। सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए न्यूजीलैंड को अब पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (PAK vs SL) के मैच का परिणाम का इंतजार करना होगा।
इंग्लैंड: पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका इंग्लैंड सुपर आठ के अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा। न्यूजीलैंड का सात विकेट पर 159 रन पर रोकने के बाद इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस मैच के साथ इंग्लैंड की सुपर-8 में लगातार तीसरी जीत है। इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन ने सबसे ज्यदा 33 रन का योगदान दिया। विल जैक्स ने नाबाद 32, कप्तान हैरी ब्रूक ने 26, सैम कुरेन ने 24 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट लिये।
न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। पावरप्ले में टीम ने बिना विकेट खोए 54 रन बना लिए थे। टिम सीफर्ट (35) और ग्लेन फिलिप्स (39) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन कोलंबो की धीमी पिच पर वे बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे और निर्धारित 20 ओवरों में 159/7 का स्कोर ही बना सके।
इंग्लैंड के स्पिनरों ने रचा इतिहास
इस मैच की सबसे बड़ी खासियत इंग्लैंड की ऐतिहासिक गेंदबाज़ी रही। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार इंग्लैंड ने 16 ओवर अपने स्पिनरों से फिकवाए। आदिल रशीद (2/28), विल जैक्स (2/23) और डेब्यू वर्ल्ड कप मैच खेल रहे युवा रेहान अहमद (2/28) ने कीवी बल्लेबाजों को पूरी तरह से तंग कर के रखा। न्यूज़ीलैंड के गिरे सभी 7 विकेट स्पिनर्स के ही खाते में गए।
विल जैक्स और रेहान अहमद ने पलटा मैच
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही और उनका टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया। एक समय स्कोर 117/6 हो गया था और न्यूज़ीलैंड मैच में हावी नज़र आ रहा था। लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए विल जैक्स और युवा रेहान अहमद ने मैच का पासा ही पलट दिया।
विल जैक्स ने महज़ 18 गेंदों में ताबड़तोड़ नाबाद 32 रन बनाए, जबकि रेहान अहमद ने 7 गेंदों में नाबाद 19 रनों की आक्रामक पारी खेली। दोनों ने मिलकर इंग्लैंड को 19.3 ओवर में ही एक रोमांचक मैच में शानदार जीत दिलाई।
Pakistan Semi-final scenario
इस मैच के बाद ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल पूरी तरह से बदल गई है।
- इंग्लैंड: 6 अंकों के साथ ग्रुप 2 में टॉप पर और सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर गयी।
- न्यूज़ीलैंड: 3 अंकों के साथ फंसी हुई स्थिति में है, अब उनका भविष्य पाकिस्तान के मैच पर निर्भर है।
पाकिस्तान के समीकरण: न्यूज़ीलैंड की इस हार ने पाकिस्तान के लिए दरवाज़े खोल दिए हैं। अब अगर पाकिस्तान अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को लगभग 64 रनों के बड़े अंतर से हरा देता है (या 13.1 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल कर लेता है), तो वे नेट रन रेट (NRR) में न्यूज़ीलैंड को पछाड़ कर सीधे सेमीफाइनल में पहुँच जाएंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (Playing XI)
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
ये भी पढ़ें: ENG vs NZ T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, न्यूज़ीलैंड के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला




