
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की T20 सीरीज का आखिरी मैच आज 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को खेला जाएगा, ये मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम (केरला) में होगा।भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम 4-1 से सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
भारत ने किए 3 बदलाव:
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पांचवें मुकाबले के लिए भारतीय टीम ने तीन बदलाव किए। हर्षित राणा, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई की जगह इशान किशन, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल किया गया।
न्यूजीलैंड ने किए 4 बदलाव:
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले के लिए चार बदलाव किए हैं। डेवोन कॉनवे की जगह फिन एलन को शामिल किया गया है। इसके अलावा मार्क चैपमैन की जगह जैकब डफी और मैट हेनरी के स्थान पर लॉकी फर्ग्यूसन को मौका मिला है। वहीं, काइल जैमीसन भी इस मैच में खेलते नजर आएंगे।
IND vs NZ 5th T20I Match
सीरीज के शुरुआती तीन मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए थे, लेकिन चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। अब दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वे जीत के साथ वर्ल्ड कप के मैदान में उतरें। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि तिरुवनंतपुरम का रिकॉर्ड कैसा रहा है और इस मैदान पर टीम इंडिया के आंकड़े क्या कहानी बयां करते हैं।
तिरुवनंतपुरम के इस मैदान पर भारतीय टीम के टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पर नज़र डालें तो टीम इंडिया अब तक यहां चार मुकाबले खेल चुकी है। इनमें से तीन मैचों में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
भारत ने इस मैदान पर अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2017 में खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए उस मैच में टीम इंडिया ने 6 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 में भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, 2022 और 2023 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की। इस तरह तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। वहीं, न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला है, जिसमें उसे हार झेलनी पड़ी है।
IND vs NZ 5th T20 Match 2026: भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) आज पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ T20I Series 2026) का पांचवां और अंतिम मुकाबला खेलेंगे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह दोनों टीमों का आखिरी टी20 मैच है, ऐसे में मुकाबले को लेकर रोमांच दोगुना रहने वाला है। दोनों ही टीमें इस मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ रणनीति और मजबूत प्लेइंग-11 के साथ उतरना चाहेंगी।
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम ने सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। हालांकि, चौथे टी20 मैच में मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 50 रन से हराया और सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए स्कोरलाइन 3-1 कर दी।
अब विश्व कप से पहले यह आखिरी मुकाबला है, ऐसे में कोई भी टीम हार के साथ टी20 वर्ल्ड कप की ओर कदम बढ़ाना नहीं चाहेगी।
मौजूदा टी20 सीरीज में अब तक भारत का पलड़ा भारी रहा है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से मात दी। इसके बाद दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया ने 200 से अधिक रन का लक्ष्य सबसे तेज़ी से हासिल करने का रिकॉर्ड बनाते हुए यादगार जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए और भी आक्रामक रुख अपनाया। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 154 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने महज़ 10 ओवर में हासिल कर लिया और 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।
हालांकि चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन और बल्लेबाजी क्रम में कुछ बदलाव किए, जो उसके पक्ष में नहीं गए। इसका फायदा उठाते हुए कीवी टीम ने वह मुकाबला जीत लिया और सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की।
भारत की प्लेइंग इलेवन:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:
टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।



