1st ODI Match: पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला एक हाई स्कोरिंग थ्रिलर हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 17 रनों से जीतकर 3 मैचो की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विराट कोहली के शतक की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, कुलदीप यादव और हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम 332 रनों पर ऑल आउट हो गई।
India Batting (भारत की बल्लेबाजी)
सीरीज का पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए यशस्वी जायसवाल 18 (16) रन बनाकर 25 के स्कोर पर आउट हो गए। लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने अच्छी साझेदारी कर दबाव को खत्म किया। दोनों के बीच 134 रनों की शानदार साझेदारी हुई। कप्तान रोहित शर्मा 57 (51) रन की बेहतरीन पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। इसके बाद भारत के विकेट जल्दी गिरे, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ (8 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (13 रन) शामिल थे।
इसके बाद, कप्तान केएल राहुल ने पारी को संभाला। उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की। विराट कोहली ने 135 (120) रन बनाकर अपना शतक पूरा किया और आउट हो गए। उनके बाद आए रवींद्र जडेजा ने केएल राहुल का अच्छा साथ दिया। राहुल ने 60 (56) रन बनाए, जबकि जडेजा ने तेजी से 32 (20) रन जोड़े। इन तीन अर्धशतकों और विराट के शतक की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 349 रनों का विशाल टारगेट दिया।
Virat – Rohit or Rahul batting: भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तेज शुरुआत की यशस्वी 18(16) तेज गति से रन बनाते हुए आउट हो गए। जिस के बाद आये विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी रनों की गति को को तेज रखा, रोहित ने तेज गति से रन बनाते हुए अपना अर्धशतक 57(51) रन बना कर आउट हो गए, इस पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। विराट ने शानदार शतक लगाया, विराट कोहली ने 135(120) रन बनाए इस पारी में 11 चौके और 7 छक्के लगाए। कप्तान केएल राहुल ने भी शानदार अर्धशतक लगाया, केएल राहुल ने 60(56) रन बनाए इस पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। जिस के बाद आये रविन्द्र जडेजा ने तेज गति से रन बनाए 32(20) रन बनाए। जिस की बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक विशाल टारगेट दिया।
South Africa bowling: साउथ अफ्रीका ने बोलिंग करते हुए शानदार गेंदबाजी की साउथ अफ्रीका की तरफ से चार गेंदबाजों ने 2 – 2 विकेट लिए। मार्को जानसेन 2 विकेट लिए, नंद्रे बर्गर ने भी 2 विकेट लिया, कॉर्बिन बॉश और ओटनील बार्टमैन ने भी 2-2 विकेट लिया।
South Africa batting (साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी): 350 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में 2 विकेट लिए, रयान रिकेलटन, और क्विंटन डी कॉक दोनों को 0 पर आउट कर दिया। इस के बाद अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम 7(15) को आउट कर दिया। मैथ्यू ब्रीट्ज़के और टोनी डी ज़ोरज़ी दोनों ने अपनी टीम को संभाला, टोनी डी ज़ोरज़ी 39(35) रन बना कर आउट हो गए। देवाल्ड ब्रेविस ने 37(28) रन बनाए, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 72(80) रन बनाए। मार्को जानसेन ने और कॉर्बिन बॉश ने शानदार साझेदारी की मार्को जानसेन ने शानदार 70(39) रन बनाए। कॉर्बिन बॉश ने भी शानदार 67(51) रन बनाए। परन्तु फिर भी साउथ अफ्रीका अपने लक्ष्य से 17 रन दूर रह गए। भारत यह मैच 17 रनों से जीत गया।
India bowling: भारत की और से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने शानदार 4 विकेट लिए और भारत की जीत में अहम योगदान दिया। हर्षित राणा ने भी शानदार 3 विकेट लिए हर्षित राणा ने साउथ अफ्रीका को शुरुवाती झटके दिया। अर्शदीप सिंह ने महत्वपूर्ण 2 विकेट लिया। अन्त मे प्रसिद्ध कृष्णा को भी 1 विकेट मिला।
IND vs SA 1st ODI
IND vs SA India playing XI: पहले वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन । रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल (C), रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, रविन्द्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ।
Ind vs SA South Africa Playing XI: साउथ अफ्रीका की टीम । रयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन,।





