IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी (Auction) 16 दिसंबर, 2025 को अबू धाबी आयोजित किया जाएगा, इस नीलामी में 1355 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, जिस में से 359 खिलाड़ी नीलामी में भाग लेंगे, अबू धाबी में 10 फ्रैंचाइजी खिलाड़ियों की किस्मत पर दांव पर लगाएंगी। ऑक्शन टेबल पर कौन सी टीम क्या रणनीति अपनाएगी और किन खिलाड़ियों पर दाव लगाएगी, आइए, जानते हैं कौन सा खिलाड़ी किस टीम में शामिल हो सकता है।

Auction: इस बार का ऑक्शन और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कई बड़े खिलाड़ी इस नीलामी में भाग ले रहे हैं, कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज़ किया गया, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की सबसे बड़े पर्स वाली टीमें किस खिलाड़ी पर दांव लगाएंगी, और कौन बनेगा आईपीएल 2026 का सबसे महंगा खिलाड़ी?
सभी टीमों का नीलामी प्लान, संभावित टारगेट खिलाड़ी और ऑक्शन पर्स:
Kolkata Knight Riders (KKR): तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स है, आईपीएल 2025 में KKR पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रही थी
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस बार नए खिलाड़ियों की तलाश में होगी, उसके पास 13 स्लॉट बचे हुए हैं, जिनमें से छह विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
संभवित टारगेट: कैमरन ग्रीन, लियम लिविंगस्टोन, रवि बिश्नोई, वेंकटेश अय्यर, जेमी स्मिथ, मैट हेनरी, मथीशा पथिराना, आदि खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है
ऑक्शन पर्स: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पास इस बार आईपीएल में 64.3 करोड़ का ऑक्शन पर्स है, जो सभी टीमों में सबसे ज्यादा पर्स है केकेआर इस बार चौथी बार आईपीएल चैम्पियन बनने की दावेदारी मजबूत करेगी।
Chennai Super Kings(CSK): पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) इस बार भी चैम्पियन बनने के लिए अपनी टीम को और मजबूत करेगी, सीएसके में संजू सैमसन के आने से और ज्यादा मजबूत हो गई है। परन्तु रविन्द्र जडेजा के जाने से स्पिन-ऑलराउंडर की कमी है उनका ध्यान ‘डेथ बॉलिंग’ और एक स्पिन-ऑलराउंडर पर होगा।
रणनीति: अपने रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों में से मथीशा पथिराना को कम कीमत में वापस खरीदने की कोशिश करना और अनुभवी विदेशी ऑलराउंडर खरीदना।
संभावित टारगेट: कैमरन ग्रीन (ऑलराउंडर), लियम लिविंगस्टोन (स्पिन-ऑलराउंडर), मथीशा पथिराना, डेवोन कॉनवे, आदि खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती हैं,
ऑक्शन पर्स: चेन्नई सुपर किंग्स के पास ऑक्शन में 43.4 करोड़ का ऑक्शन पर्स है, आईपीएल 2026 नीलामी में जो दूसरा सबसे ज्यादा पर्स है।
Royal Challengers Bengaluru (RCB): आईपीएल 2025 में चैम्पियन बनने के बाद दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने की कोशिश करेगी, आरसीबी ने कुछ बड़े नाम रिलीज़ किए हैं, लेकिन उनका कोर मज़बूत है। उन्हें एक भरोसेमंद भारतीय फिनिशर और एक गुणवत्ता वाला भारतीय स्पिनर चाहिए जो बेंगलुरु की पिच पर काम कर सके। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के पास 8 स्लॉट (2 विदेशी स्लॉट) खाली है।
संभावित टारगेट: रवि बिश्नोई (लेग स्पिनर), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मथीशा पथिराना, एनरिच नॉर्टे, पृथ्वी शॉ, आदि खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है
ऑक्शन पर्स: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) के पास ऑक्शन में 16.40 करोड़ का पर्स बाकी है।
Mumbai Indians (MI): आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) सबसे संतुलित टीम लग रही हैं। टीम को ऑक्शन में भारतीय स्पिनर की तलाश होगी l
संभावित टारगेट: आदिल रशीद (लेग स्पिनर), आकाश दीप, मैट हेनरी (तेज़ गेंदबाज़),
ऑक्शन पर्स: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) के पास सबसे कम 2.75 करोड़ का पर्स बाकी है।
Sunrisers Hyderabad (SRH): इस टीम की मजबूती बल्लेबाजी रही हैं सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) की सबसे बड़ी चिंता तेज़ गेंदबाज़ी, भारतीय ऑलराउंडर और भारतीय स्पिनर की कमी है।
संभावित टारगेट: रवि बिश्नोई (लेग स्पिनर), वेंकटेश अय्यर (ऑलराउंडर), आदिल रशीद (लेग स्पिनर), मैट हेनरी (तेज़ गेंदबाज़), आकाश दीप (तेज़ गेंदबाज़), आदि खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है।
ऑक्शन पर्स: सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) के पास ऑक्शन में 25.50 करोड़ का पर्स बाकी है
Punjab Kings (PBKS): पिछली बार की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम अच्छी लग रही है, परन्तु पंजाब को कुछ अनुभवी भारतीय बल्लेबाज़ों की ज़रूरत है जो दबाव में खेल सकें और टीम को मजबूती प्रदान कर सकें।
संभावित टारगेट: सरफराज खान, डेविड मिलर, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, पृथ्वी शॉ आदि खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है।
ऑक्शन पर्स: पंजाब किंग्स (PBKS) के पास ऑक्शन में 11.5 करोड़ का पर्स बचा हुआ है।

Rajasthan Royals (RR): इस टीम मैं रविन्द्र जडेजा के आने से टीम को मजबूती मिली है, राजस्थान रॉयल्स (RR) को इस ऑक्शन में एक भारतीय स्पिनर की जरूरत है और अच्छे ऑलराउंडर खरीद सकती हैं।
संभावित टारगेट: रवि बिश्नोई (लेग स्पिनर), आदिल रशीद (लेग स्पिनर), वेंकटेश अय्यर (ऑलराउंडर), डेविड मिलर, आदि खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है
ऑक्शन पर्स: राजस्थान रॉयल्स (RR) के पास ऑक्शन में 16.05 करोड़ का पर्स बाकी है।
Delhi Capitals (DC): दिल्ली को एक अच्छे भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज़ और एक विदेशी ऑलराउंडर की ज़रूरत है जो गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे सके।
संभावित टारगेट: वेंकटेश अय्यर (ऑलराउंडर), कैमरन ग्रीन (ऑलराउंडर), मथीशा पथिराना, जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, आदि खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है।
ऑक्शन पर्स: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पास ऑक्शन में 21.8 करोड़ का पर्स बाकी है
Gujarat Titans (GT): यह टीम अच्छी लग रही है, गुजरात टाइटंस (GT) ने हमेशा संतुलन पर ज़ोर दिया है। उन्हें कुछ अच्छे विदेशी तेज़ गेंदबाज़ी विकल्प चाहिए। और अच्छे ऑलराउंडर खरीद सकती हैं।
संभावित टारगेट: डेविड मिलर, आकाश दीप, राहुल चाहर, शहरफराज खान, आदि खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है
ऑक्शन पर्स: गुजरात टाइटंस (GT) के पास ऑक्शन में 12.9 करोड़ का पर्स बचा हुआ है।
Lucknow Super Giants (LSG): लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास अच्छी कोर टीम है, लेकिन उन्हें भारतीय खिलाड़ियों की डेप्थ को बढ़ाना होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को भारतीय बॉलर चाहिए जो अनुभवी हो, मोहम्मद शमी के आने से बोलिंग मजभूत हुई है।
संभावित टारगेट: पृथ्वी शॉ, वेंकटेश अय्यर (ऑलराउंडर), जेक फ्रेजर-मैक्गर्क, रचिन रविंद्र, आदि खिलाड़ियों पर दाव लगा सकती है
ऑक्शन पर्स: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के पास ऑक्शन में 22.95 करोड़ का पर्स बचा हुआ है।
IPL 2026: कौन होगा IPL 2026 का सबसे महंगा खिलाड़ी, IPL 2026 की नीलामी में ₹27 करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना है। सबसे मजबूत दावेदार कैमरन ग्रीन (Cameron Green) है क्योंकी उनकी ऑलराउंड क्षमता (टॉप-ऑर्डर बैटिंग और 145 KPH+ गति) उन्हें एक अनमोल खिलाड़ी बनाती है। KKR और CSK जैसी बड़ी पर्स वाली टीमें उन्हें खरीदने के लिए बेताब होंगी।



