Kolkata Knight Riders (KKR): इस बार का ऑक्शन अबु धाबी (Dubai) में आयोजित किया गया था, इस ऑक्शन में 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा व्यस्त नजर आई। कोलकाता (KKR) 64.3 करोड़ रुपये के पर्स के साथ उतरी थी कोलकाता नाईट राइडर्स ने कैमरन ग्रीन और मथीसा पथिराना को बनाया अपना, देखें नीलामी के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स नई टीम।

IPL 2026 KKR Players List: कोलकाता नाइट राइडर्स ने अबु-धाबी (दुबई) में IPL मिनी ऑक्शन में बड़ा धमाका किया, जब उसने सबसे ज्यादा डिमांड वाले कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया, क्योंकी शाहरुख़ ख़ान की टीम सबसे बड़े पर्स के साथ नीलामी में उतरी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने न्यूजीलैंड के फिन एलन को 2 करोड़ रुपये और तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा।
Cameron Green: नीलामी का सबसे बड़ा आकर्षण ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन रहे। ऑक्शन में कैमरन ग्रीन की डिमांड ज्यादा थी, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि में खरीदकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ कैमरन ग्रीन ने मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़) और पैट कमिंस (20.50 करोड़) के पुराने सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है और वे अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की पूरी टीम।
| बल्लेबाज | अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन |
| विकेटकीपर | फिन एलन, टिम सीफर्ट |
| ऑलराउंडर | कैमरन ग्रीन, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, रचिन रविंद्र, दक्ष कामरा |
| गेंदबाज | वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मुस्तफिजुर रहमान, आकाश दीप, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, तेजस्वी सिंह |



