
India vs Pakistan: पाकिस्तान टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ होने वाले अपने मुकाबले का विरोध करने की प्लानिंग में है। T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस मुद्दे पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए पीसीबी से जल्द फैसला लेने की अपील की है, जिससे यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।
पाकिस्तान ने आगामी T20 world cup 2026 में हिस्सा लेने के लिए फ्लाइट टिकट बुक कर ली है और कुछ दिन पहले टीम के स्क्वॉड का भी ऐलान किया जा चुका है। इसके बावजूद टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अब भी संशय बना हुआ है। T20 world cup 2026 के बहिष्कार की धमकी को लेकर आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान पर तंज कसा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से अब तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक रुख सामने नहीं आया है,
जबकि टूर्नामेंट की शुरुआत में अब ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। इसी बीच हाल ही में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की, जिससे इस मामले पर अटकलें और तेज़ हो गई हैं।
T20 World Cup 2026
अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का विरोध करता है, तो उसे आईसीसी के साथ-साथ ब्रॉडकास्टर्स की नाराज़गी का भी सामना करना पड़ सकता है और पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगने का खतरा है। इसी आशंका को देखते हुए पाकिस्तान अब इससे बचने का रास्ता तलाश रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया द डॉन ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पूरे टूर्नामेंट का बहिष्कार फिलहाल पाकिस्तान की प्राथमिकता नहीं है, लेकिन वह 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप मैच से हट सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी के पास ऐसे ठोस आधार मौजूद हैं, जिनके जरिए वह आईसीसी से किसी भी तरह के प्रतिबंध या जुर्माने से बचने की कोशिश करेगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस मामले को आईसीसी के सामने इस तरह रखने की तैयारी में है कि यह फैसला बोर्ड का नहीं, बल्कि सरकार का है। आईसीसी के नियमों के अनुसार, यदि किसी बोर्ड पर राजनीतिक हस्तक्षेप साबित होता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। हालांकि पीसीबी का मानना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सरकारी आदेश का हवाला देकर इसे ‘अप्रत्याशित घटना’ के तौर पर पेश किया जा सकता है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पाकिस्तान यह दलील दे सकता है कि वह भारत के खिलाफ न खेलने को लेकर सरकार के निर्देशों का पालन कर रहा है। ऐसे में आईसीसी के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर नकद जुर्माना या किसी तरह का प्रतिबंध लगाना मुश्किल हो सकता है।
श्रीलंका में खेलेगी पाकिस्तान:
T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका की धरती पर खेलेगा। इसी में 14 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। हालांकि ऐसी खबरें सामने आ रही है, कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाले इस मैच का बहिष्कार कर सकता है, जिससे क्रिकेट जगत में चर्चाएं तेज़ हो गई थीं।
बांग्लादेश T20 world cup 2026 से बाहर
आईसीसी ने हाल ही में बांग्लादेश को T20 world cup 2026 से बाहर कर दिया था, क्योंकि उसने भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश की जगह आईसीसी ने स्कॉटलैंड की टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया। दरअसल, बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत की यात्रा से मना कर दिया था और आईसीसी से अनुरोध किया था कि उसके मुकाबले श्रीलंका में कराए जाएं। हालांकि, आईसीसी ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान इस मामले में कूद पड़ा और बांग्लादेश का समर्थन करते हुए आईसीसी के फैसले पर सवाल खड़े करने लगा।
ये भी पढ़ें: ENG vs SL 3rd ODI
पीसीबी के रुख का इंतजार: सात फरवरी से शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की उपलब्धता पर सवालिया निशान है. खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा था कि टूर्नामेंट खेलने पर आखिरी फैसला 30 जनवरी को लिया जाएगा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब तक इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन इसी बीच आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए उसके मजे लिए हैं। आइसलैंड क्रिकेट ने मजाकिया अंदाज़ में कहा कि अगर 2009 की चैंपियन टीम T20 world cup में हिस्सा नहीं लेती है, तो वे उसकी जगह लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
आइसलैंड क्रिकेट का ट्वीट
आइसलैंड क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हमें पाकिस्तान से T20 world cup 2026 में भागीदारी को लेकर जल्द फैसला चाहिए। जैसे ही वे 2 फरवरी को नाम वापस लेंगे, हम तुरंत रवाना होने के लिए तैयार हैं। हालांकि उड़ानों का शेड्यूल इतना जटिल है कि 7 फरवरी तक कोलंबो समय पर पहुंचना हमारे लिए बेहद मुश्किल होगा। इतना ही नहीं आइसलैंड क्रिकेट ने अपने ट्रैवल प्लान का स्क्रीनशॉट भी साझा किया, जिससे यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई यूजर्स ने पाकिस्तान टीम का मजाक बना दिया।
पाकिस्तान का पूरा विवाद बांग्लादेश के मामले के साथ ही शुरू हुआ था। पाकिस्तान खुलकर बांग्लादेश की मांग के समर्थन में उतर आया और उसका साथ देने लगा। जब आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को लेकर बोर्ड की बैठक में वोटिंग कराई, तो पाकिस्तान ने बांग्लादेश के पक्ष में वोट दिया। लेकिन किसी और टीम ने बांग्लादेश का साथ नहीं दिया।
हालांकि पाकिस्तान का यह समर्थन भी बांग्लादेश के किसी काम नहीं आ सका और आईसीसी ने अंतत बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला लिया। बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान का गुस्सा फूट पड़ा और उसने आईसीसी पर पक्षपात करने के आरोप लगाए।
इस पूरे मामले पर पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने साफ किया कि पाकिस्तान टीम का T20 world cup 2026 में खेलना पूरी तरह से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के फैसले पर निर्भर करता है। नकवी ने कहा कि वह सरकार के फैसले का सम्मान करेंगे और उसी के अनुरूप विश्व कप में भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।






2 thoughts on “T20 World Cup 2026: बायकॉट की हिम्मत नहीं जुटा पाया पाकिस्तान, आइसलैंड ने उड़ाया मज़ाक,”