IND vs SA 2nd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी है। लेकिन यह फैसला उन पर ही उलटा पड़ गया। क्योंकी भारतीय बल्लेबाजों ने रनों की बरसात कर दी है।

INDvsSA: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। भारत को पहले बल्लेबाज करने का निमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाज करते हुए रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की और 14(8) रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।भारत को पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल भी खास कुछ कर नही पाए और वो भी 22(38) रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने मिल कर शानदार पारी खेली दोनों के बीच 159 रनों की साझेदारी हुई।
Virat Kohli back to back 100: विराट कोहली ने आज अपनी क्लास दिखाई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने लगातार दूसरा शतक लगाया, विराट ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी और रांची में पहले वनडे में लगाए गए शतक के बाद आज एक और शतक जड़ दिया। विराट कोहली ने शानदार 102(93) रनों की पारी खेली, इस पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए। कोहली ने बताया कि उन्हें इस फॉर्मेट का किंग क्यों कहा जाता है। विराट कोहली का वनडे में यह 53वां शतक था साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट का 10वाँ शतक है।
Ruturaj Gaikwad 100: ऋतुराज गायकवाड़ की यह पारी इस लिए भी महत्वपूर्ण थी भारत के दो विकेट जल्दी गिर गए थे विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ने मिल कर शानदार साझेदारी की दोनों के बीच 159 रनों की साझेदारी हुए, यह साझेदारी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी बन गए है।ऋतुराज गायकवाड़ को लगभग 2 साल बाद वनडे क्रिकेट खेलने का मौका मिला था। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने पर ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया गया था। इस मैच में गायकवाड़ ने शानदार पारी खेल कर अपना इंटरनेशनल वनडे करियर का पहला शतक लगाया, ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105(83) रन बनाए, इस पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए।
KL Rahul (फिनिशर): भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 359 रन का विशाल लक्ष्य रखा है, भारत की तरफ से विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ दोनों ने शतक लगाया है, इन दोनों के आउट हो जाने के बाद केएल राहुल ने कप्तानी पारी खेली और टीम का स्कोर 359 रन तक पहुंचा। केएल राहुल (कप्तान) ने रविन्द्र जडेजा के साथ मिलकर लास्ट के ओवरों मे तेज गति रन बनाए और लास्ट के 10 ओवरों मे 98 रन बनाए। केएल राहुल ने सिर्फ 43 गेंदों में 66 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे। जडेजा ने 24(27) रन बनाए, और रविन्द्र जडेजा ने केएल राहुल का अच्छा साथ दिया।
IND vs SA India playing XI: दूसरे वनडे मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन । रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल (C) रुतुराज गायकवाड़ वॉशिंगटन सुंदर, रविन्द्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ।
Ind vs SA South Africa Playing XI: साउथ अफ्रीका की टीम आज के मैच में। एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बवुमा(कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी,।
Target: भारत ने साउथ अफ्रीका के सामने 359 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।





