
T20 Fastest Half Century
भारत के कई बल्लेबाज़ों ने टी20 फॉर्मेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से दुनिया को चौंकाया है। हाल के वर्षों में कई युवा बल्लेबाज़ों ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। तेज़ अर्धशतक लगाने की बात हो तो आज भी युवराज सिंह का नाम सबसे ऊपर आता है। सबसे तेज़ अर्धशतक (Fastest Fifty) का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है, उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़कर ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आज भी सबसे तेज T20I फिफ्टी का रिकॉर्ड है।
आइए जानते हैं भारत के टॉप 5 बल्लेबाज़ जिन्होंने T20I में सबसे तेज़ अर्धशतक बनाए।
भारत की और से सबसे तेज T20I अर्धशतक
1. युवराज सिंह – 12 गेंदें (इंग्लैंड, 2007)
भारतीय क्रिकेट इतिहास में टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज़ अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड आज भी युवराज सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने 19 सितंबर 2007 को आईसीसी टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। युवराज ने इस मुकाबले में 16 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
उनकी इस पारी की सबसे बड़ी खासियत स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाना रहा। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और युवराज का यह रिकॉर्ड आज भी भारतीय क्रिकेट में सबसे तेज़ T20I फिफ्टी के रूप में कायम है।
यह भी पढ़ें- Ben Stokes Retires: बेन स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास, फैंस हुए भावुक
2. अभिषेक शर्मा (14 गेंद)
युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी बेखौफ और आक्रामक बल्लेबाजी से टी20 रिकॉर्ड बुक्स में तहलका मचा दिया है। 25 जनवरी 2026 को गुवाहाटी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने मात्र 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर युवराज के बाद दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक बनाया। उनकी इस शानदार नाबाद 68 रनों की पारी (महज 20 गेंदों में) की बदौलत भारत ने 153 रनों के लक्ष्य को केवल 10 ओवरों में हासिल कर लिया था और न्यूजीलैंड पर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।
अभिषेक शर्मा ही एक मात्र बल्लेबाज है, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 या उससे कम गेंदों में 5 अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।
3. शिवम दुबे – 15 गेंदें (न्यूज़ीलैंड)
शिवम दुबे ने 2026 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक लगाकर भारतीय क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया। शिवम की ताकत उनकी लंबी हिटिंग और पावर गेम है, जिसका शानदार प्रदर्शन इस मैच में देखने को मिला। इस प्रदर्शन के बाद शिवम दुबे भारत की सबसे तेज़ T20I फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर दर्ज हो गए।
4. हार्दिक पांड्या – 16 गेंद
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी तेज़ पारी ने भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हार्दिक का यह अर्धशतक भारतीय टी20 इतिहास के सबसे तेज़ अर्धशतकों में शामिल है।
5. अभिषेक शर्मा – 17 गेंदें
अभिषेक शर्मा की निरंतरता और खतरनाक स्ट्राइक रेट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के लिए टॉप-5 की लिस्ट में उनका नाम दो बार आता है। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ भी महज़ 17 गेंदों में एक तेज़ अर्धशतक बनाया है। एक ऐतिहासिक आंकड़े के अनुसार, अभिषेक शर्मा T20I क्रिकेट में 20 या उससे कम गेंदों में 5 अर्धशतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।
केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव – 18 गेंदों
इन के अलावा टी20 इंटरनेशनल में 20 या उससे कम गेंदों में फिफ्टी जड़ने के मामले में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों का नाम भी आता है। इन दिग्गजों ने 18 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरे किए हैं। रिकॉर्ड्स बताते हैं कि जहाँ युवराज सिंह ने 20 या उससे कम गेंदों में 3 बार फिफ्टी लगाई है, वहीं रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और गौतम गंभीर जैसे सितारों ने यह कारनामा एक-एक बार किया है।





