
India vs Sri Lanka
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के तहत भारतीय क्रिकेट टीम अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी। श्रीलंका क्रिकेट की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक दोनों देशों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी, भारत 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। ये दोनों मैच मौजूदा ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल का हिस्सा होंगे। पहला15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान में होगा। यह सीरीज 2017 में श्रीलंका में 3-0 से शानदार जीत के बाद भारत का पहला टेस्ट दौरा है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दोनों ही टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे।
India vs Sri Lanka Test Series schedule
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है। भारतीय टीम इस साल अगस्त में पड़ोसी देश श्रीलंका का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की एक रोमांचक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने आज एक ऑफिशियल मीडिया रिलीज जारी कर इस हाई-प्रोफाइल टेस्ट सीरीज के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की। यह दौरा आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र के तहत भारत का पहला श्रीलंका टेस्ट दौरा होगा, जिससे दोनों ही टीमों के लिए फाइनल की रेस के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 15 से 19 अगस्त
- दूसरा टेस्ट: 23 से 27 अगस्त
ICC World Test Championship 2025-27
हाल ही में भारतीय टीम ने इकलौते टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को हराया था। श्रीलंका अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज में है। टीम पहले मैच में बुरी तरह हारने के बाद वापसी की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें- India vs England T20I Preview: भारत और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, जानें संभावित प्लेइंग XI,
भारत के लिए अहम सीरीज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अहम पॉइंट्स दांव पर होने के कारण दोनों टीमों की नजर जीत पर होगी। फिलहाल भारत पॉइंट्स टेबल में पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है। ऐसे में आने वाली सीरीज दोनों टीमों के लिए WTC फाइनल की दौड़ में आगे चल रही टीमों से अंतर कम करने का एक अहम मौका है।
भारतीय टीम के लिए श्रीलंका की टर्निंग पिचों पर खेलना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है। हालांकि, भारतीय टीम के पास बेहतरीन स्पिनर्स और स्पिन को अच्छे से खेलने वाले बल्लेबाज मौजूद हैं, लेकिन श्रीलंकाई टीम को उनकी घरेलू परिस्थितियों में हराना कभी भी आसान नहीं होता.मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ जैसे दिग्गजों के दौर से लेकर अब तक, गॉल और कोलंबो की पिचों पर मेहमान टीमों की कड़ी परीक्षा होती आई है।
यह भी पढ़ें- क्या कर रहा यार… ‘ईशान किशन’ के रन आउट होने पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की बहस, वीडियो वायरल
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
- भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं।
- दोनों टीमों की भिड़ंत में भारत ने 22 टेस्ट मैच जीते हैं।
- वहीं श्रीलंका टीम को 7 मुकाबलों में ही जीत मिली है।17 मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।
- श्रीलंका की धरती पर इन दोनों टीमों के बीच 24 टेस्ट मैच में आमना-सामना हुआ है।
- इस दौरान भारत को 9 और श्रीलंका को 7 मुकाबलों में सफलता मिली। 8 मैच ड्रॉ रहे।
- भारतीय टीम आखिरी बार 2017 में श्रीलंका में टेस्ट मैच खेली थी। 3 मैचों की इस सीरीज में भारत ने क्लीन स्वीप किया था।
यह भी पढ़ें- Ben Stokes Retires: बेन स्टोक्स ने अचानक लिया संन्यास, फैंस हुए भावुक





