
मैच का स्कोरकार्ड:
- इंग्लैंड: 357/3 (50 ओवर)
- श्रीलंका: 304 ऑल आउट (46.4 ओवर)
- परिणाम: इंग्लैंड 53 रनों से जीता।
England vs Sri lanka ODI Series
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और अन्तिम मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया है। इंग्लैंड ने निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका को 53 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, इंग्लैंड ने इस सीरीज का अब तक का सबसे दमदार प्रदर्शन किया। इंग्लैंड ने जो रूट (111*) और हैरी ब्रुक (136*) के शतकों की बदौलत स्कोरबोर्ड पर 357/3 का विशाल स्कोर बनाया।
England vs Sri lanka: इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। लेकिन शुरुआती बल्लेबाज़ जल्दी आउट हो गए। इंग्लैंड की तरफ से ऑपनिंग करने आए सलामी बल्लेबाज़ रेहान अहमद ने शुरुआत की लेकिन 37 गेंदों केवल 24 रन बना कर आउट हो गए। सलामी बल्लेबाज़ बल्लेबाज़ बेन डकेट जल्दी आउट हो गए, इस पारी में 7 रन बना आउट हो गए, जिससे इंग्लैंड शुरुआती विकेट जल्दी खो बैठा और स्कोर 47/2 के हालात तक पहुँच गया।
जो रूट (20वां शतक): जल्दी विकेट गिरने के कारण जो रूट ने हालात को समझते हुए बिना किसी जल्दबाज़ी के पारी को आगे बढ़ाया। मुश्किल समय में क्रीज़ पर टिके जो रूट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी की रीढ़ क्यों कहा जाता है। जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की और नाबाद 111 रन 108 गेंद में बनाया। रूट की यह पारी अनुभव, संयम और क्लास का बेहतरीन उदाहरण थी। जो रूट ने एक तरफ से विकेट नहीं गिरने दिया और शानदार अपने वनडे करियर का 20 शतक जड़ा। रूट ने वनडे शतकों के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम और सईद अनवर की बराबरी की।
जैकब बेथेल: जो रूट के साथ जैकब बेथेल ने अहम साझेदारी निभाई। शुरुवाती विकेट जल्दी गिरने के बाद रूट और जैकब बेथेल ने आक्रामक और समझदारी भरा मिश्रण दिखाया। दोनों ने मिल कर अहम साझेदारी निभाई, जैकब बेथेल 65 रन बना कर आउट हो गए अहम पारी खेली।
हैरी ब्रूक (Harry Brook): इस मैच में हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है इंग्लैंड के लिए सबसे तेज वनडे शतक जड़ने वाले कप्तान बने हैरी ब्रुक ने शानदार बल्लेबाजी। ब्रूक ने 57 गेंदों में शतक पूरा किया गया। वह 66 गेंदों पर 11 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 136 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन की बराबरी की। मॉर्गन ने भी साल 2019 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल 57 गेंदों में शतक जड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
श्रीलंका : चुनौतीपूर्ण लक्ष्य 357/3 का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम ने हार नहीं मानी, लेकिन नियमित अंतराल पर गिरते विकेटों ने उन्हें लक्ष्य तक नहीं पहुँचने दिया।
पावन रत्नायके (Pavan Rathnayake): श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी खोज साबित हुए। उन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला वनडे शतक (121 रन) बनाया। जब तक वे क्रीज पर थे, श्रीलंका की उम्मीदें जिंदा थीं।
पथुम निसांका: निसांका ने तेज शुरुआत दी और 50 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही शीर्ष क्रम लड़खड़ा और फिर लगातार विकेट गिरते गए। अंत में पूरी टीम 46.4 ओवर में 304 रनों पर सिमट गई।
इंग्लैंड की गेंदबाजी: इंग्लैंड ने गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया, इंग्लैंड के गेंदबाजों ने रन जरूर लुटाए लेकिन महत्वपूर्ण मौकों पर विकेट चटकाए। जेमी ओवरटन, विल जैक्स, आदिल राशिद और लियाम डॉसन ने 2-2 विकेट लेकर संयुक्त प्रदर्शन किया। सैम करन (Sam Curran) ने अंत में पावन रत्नायके को बोल्ड करके श्रीलंका के संघर्ष को खत्म किया।
यह जीत इंग्लैंड के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि उन्होंने श्रीलंका के घरेलू मैदान पर उनका पिछले 5 साल से चला आ रहा अजेय अभियान (Home Series Winning Streak) तोड़ दिया है।






1 thought on “England vs Sri lanka 3rd ODI: इंग्लैंड ने कोलंबो में रचा इतिहास, श्रीलंका को 53 रनों से हराकर 2-1 से जीती सीरीज”