
Sri Lanka vs Oman T20 World Cup 2026 Highlights: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज (गुरुवार) को आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में श्रीलंका और ओमान आमने-सामने हुईं. जहां श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 225 का स्कोर बनाया. जवाब में खेलने उतरी ओमान की टीम 120/9 रन ही बना सकी. इस तरह वो टारगेट से 105 रन पीछे रह गई. जो इस वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत रही. वहीं श्रीलंका का बनाया हुआ यह स्कोर भी इस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर रहा।
T20 World Cup 2026
टी-20 विश्व कप 2026 के 16वें मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने ओमान को 105 रन से करारी शिकस्त दी। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में रनों के लिहाज से श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले श्रीलंका ने साल 2007 में केन्या को 172 रन से हराया था, जो अब भी उसकी सबसे बड़ी जीत बनी हुई है। वहीं, 2024 टी-20 विश्व कप में श्रीलंका ने नीदरलैंड को 83 रन से मात दी थी।
ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन उनका यह निर्णय पूरी तरह गलत साबित हुआ। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। पवन रत्नायके (60), कुसल मेंडिस (61) और दासुन शनाका (50) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत टीम ने 5 विकेट पर 225 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। 225 रन के बड़े लक्ष्य के सामने ओमान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी और मैच जिताऊ पारी नहीं खेल सका। मोहम्मद नदीम ने जरूर 53 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से मोहम्मद नदीम को सहयोग नहीं मिला। नतीजा यह रहा कि ओमान की टीम 120/9 रन ही बना सकी और मुकाबला एकतरफा हो गया।
श्रीलंका की टीम के लिए इस मैच में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया. कुसल मेंडिंस ने 45 बॉल में 61 रन, पवन रत्नायके ने 28 बॉल में 60 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 20 बॉल में 50 रन की पारी खेली. टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ है, जब श्रीलंका की पारी में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया है. भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार यह कारनामा कर चुकी है. भारत और श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका यह कारनामा करने वाली तीसरी टीम है।
पवन रत्नायके का पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक
पवन रत्नायके ने इस मुकाबले में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 28 गेंदों में 60 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।उनकी स्ट्राइक रेट शानदार 214.29 की रही। रत्नायके ने महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टी-20 विश्व कप में श्रीलंका की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। यह पारी उनके करियर के लिए खास रही।
अब तक वह 7 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और 25.20 की औसत से 126 रन बना चुके हैं।
श्रीलंका के लिए सबसे तेज टी-20I अर्धशतक
दासुन शनाका ने सिर्फ 20 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस इनिंग में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। 250 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा। शनाका ने महज 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो श्रीलंका के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक है। खास बात यह रही कि उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 7वां अर्धशतक और टी-20 विश्व कप में पहला पचासा है।
कुसल मेंडिस ने पूरे किए 2,500 टी-20 रन
कुसल मेंडिस ने 45 गेंदों में 61 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस इनिंग में 7 चौके शामिल रहे और स्ट्राइक रेट 135.56 की रही। उन्होंने पारी को संभालते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मुकाबले के दौरान मेंडिस ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 2,500 रन भी पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले श्रीलंका के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
टी-20 में 2,000 से ज्यादा रन बनाने वाले अन्य श्रीलंकाई बल्लेबाजों में पथुम निसांका और कुसल परेरा का नाम शामिल है। मेंडिस अब तक 102 पारियों में 2,542 रन बना चुके हैं और लगातार टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
श्रीलंका ने बनाया T20I का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर?
श्रीलंका की टीम ने ओमान के खिलाफ मैच में टी-20 इटरनेशनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. श्रीलंका का टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर केन्या के खिलाफ आया था. साल 2007 में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 260 रन बनाए थे।
SL vs OMA T20 World Cup 2026
श्रीलंका (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना
ओमान (प्लेइंग XI): आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेड्रा






1 thought on “SL vs OMA T20 World Cup: श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी जीत, ओमान को 105 रन से हराया,”