
India vs Namibia: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में भारतीय टीम ने नामीबिया को 93 रनों से मात दी। अब इंडिया का अगला हाईवोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को पाकिस्तान से होने वाला है।
India vs Namibia T20 World Cup 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। नामीबिया के खिलाफ 18वें मुकाबले में भारत ने 93 रनों से एकतरफा जीत दर्ज कर न सिर्फ अपना दबदबा दिखाया, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले अगली भिड़ंत से पहले बेहतरीन लय भी हासिल कर ली।
India vs Namibia T20 World Cup 2026 Highlights: नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला तो किया लेकिन उसका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। संजू सैमसन ने आते ही 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। वे 8 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद ईशान किशन ने मोर्चा संभाला जिन्होंने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा। वे 61 रन बनाकर आउट हुए।
भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 28 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए वहीं, सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। नामीबिया ने आखिरी दो ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और भारत के एक के बाद एक विकेट लिए जिससे भारतीय टीम 209 रनों पर ही रुक गई।
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में ही 116 रनों पर सिमट गई।नामीबिया की तरफ से लॉरेन ने 29 रनों की पारी खेली, जबकि जैन फैंलिंक ने 22 रन बनाए। इसके अलावा दो अन्य बल्लेबाजों ने दहाई के आंकड़े को पार किया, लेकिन इसके बाद के बाकी के 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाए और नामीबिया को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
वरुण और अक्षर ने पलटी बाजी
नामीबिया ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पावरप्ले में ही 57 रन बना लिए. उसके लिए ओपनर यान फ्रायलिंक और लॉरेन स्टीनकैंप ने ताबड़तोड़ शॉट्स जमाए. मगर एक बार पावरप्ले खत्म हुआ तो नामीबिया की पारी लड़खड़ा गई. इसकी वजह बने वरुण चक्रवर्ती, जिन्होंने लगातार 2 ओवर में 3 विकेट झटक लिए. इसके बाद अक्षर पटेल ने भी 2 शिकार किए, जबकि हार्दिक पंड्या ने 18वें ओवर में लगातार 2 विकेट झटके.
भारत ने 93 रन से जीता मुकाबला
भारत ने नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप के ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन और हार्दिक पांड्या की दमदार अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 10 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। मौजूदा टूर्नामेंट में यह भारत की लगातार दूसरी जीत है।
इससे पहले टीम ने टी20 विश्व कप के अपने पहले मैच में अमेरिका को हराकर शानदार तरीके से अभियान की शुरुआत की थी। अब भारत की नजरें रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए हाई-प्रेशर वाला होगा। बता दें कि, इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, पाकिस्तान दूसरे पायदान पर खिसक गया।
Player Of The Match: टीम इंडिया की ये लगातार दूसरी जीत रही और इसके स्टार हार्दिक पंड्या रहे. भारतीय ऑलराउंडर ने पहले तो 28 गेंदों में 52 रन बनाए और फिर 4 ओवर में 2 विकेट भी झटके, इसी के साथ हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।
IND 209/9(20 ओवर)
NAM 116/10 (18.2 ओवर)
भारत ने मुकाबला 93 रनों से जीता।
Player Of The Match: हार्दिक पंड्या
नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
नामीबिया (प्लेइंग XI): लौरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, ज़ेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पलमैन, मालन क्रूगर, बर्नार्ड शोट्ज़, बेन शिकोंगो और मैक्स हेंगो।
ये भी पढ़ें: SL vs OMA T20 World Cup: श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी जीत, ओमान को 105 रन से हराया,






2 thoughts on “India vs Namibia T20 World Cup 2026: भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया”