
IND vs PAK Match T20 World Cup 2026: तमाम ड्रामे के बाद आखिरकार भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का महामुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में रविवार को यह मैच खेला जाएगा। भारत की टीम कोलंबो पहुंच गई है, इस बार भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में 9वीं बार पाकिस्तान के साथ मुकाबला करने मैदान पर उतरेगी।
IND vs PAK T20 World Cup 2026
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड: भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर टी20 विश्व कप में आमने-सामने होंगी। इस वैश्विक टूर्नामेंट में जब भी इन दोनों टीमों का मुकाबला हुआ है तो पारा काफी चढ़ा रहता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने की उम्मीद है। भारत का टूर्नामेंट में पाकिस्तान पर दबदबा रहा है।
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक आठ बार मुकाबले खेले जा चुके हैं। सात बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है।
गंभीर की रणनीति को फेल करने की अफरीदी की तैयारी
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी टीम को इस रणनीति का पालन करने की सलाह दी है. यानी अफरीदी ने एक तरह से भारतीय कोच गौतम गंभीर की रणनीति को फेल करने की योजना तैयार की है, ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तानी टीम अफरीदी की इस योजना का पालन कर गंभीर की रणनीति को चुनौती दे पाएगी या नहीं, लेकिन इतना तो तय है कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काटें की होगी. मैदान पर खिलाड़ी आमने-सामने होंगे तो वहीं, मैदान के बाद कोच की रणनीति और शाहिद अफरीदी की सलाह का आमना-सामना भी होगा।
Shahid Afridi On IND vs PAK Match: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान Shahid Afridi ने भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले अपनी टीम को अहम सलाह दी है। एक पाकिस्तानी प्राइवेट न्यूज़ चैनल से बात करते हुए, अफरीदी ने पाकिस्तानी बैट्समैन से जितना हो सके डॉट बॉल कम करने की अपील की और उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप का मैच हर लिहाज़ से ज़रूरी है और खिलाड़ियों को अपनी पिछली गलतियों से सीखना चाहिए और उन्हें दूर करना चाहिए। अफरीदी ने कहा, गलतियां होती हैं, लेकिन जो टीम तीनों डिपार्टमेंट, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग, में कम गलतियां करती है, वही सफल होगी,
उन्होंने खास तौर पर इस बात पर ज़ोर दिया कि बहुत ज़्यादा डॉट बॉल खेलने से बैट्समैन पर बेवजह का प्रेशर पड़ता है, जिससे वे अक्सर रिस्की (बड़े शॉट) खेलने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे विकेट गिर जाते हैं। अफरीदी ने कहा कि, पाकिस्तान की मौजूदा बैटिंग डेप्थ एक ताकत है, जो नंबर आठ तक फैली हुई है. हमारे पास एक सॉलिड लाइनअप है और कई खिलाड़ी बड़े शॉट लगाने में काबिल हैं।
उन्होंने एक स्ट्रेटेजिक बदलाव का सुझाव दिया, अफरीदी ने कहा, अगर हमारे टॉप 6 बैटर 15 या 16 ओवर तक बैटिंग नहीं कर पाते हैं, तो छठा विकेट गिरने के बाद, बाकी 24 गेंदों पर आखिरी दो बल्लेबाजों को बैटिंग करने दें ताकि एक अच्छा टोटल बनाया जा सके, और ओपनिंग जोड़ी के लिए, अफरीदी का मैसेज साफ था, उन्हें स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि वे अपने विकेट जल्दी न गंवाएं।
बाबर आजम का बयान: इसके अलावा बाबर आजम ने भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कहा कि यह मुकाबला खिलाड़ियों के लिए मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण होता है। दोनों देशों के फैन्स इस मैच में इंवॉल्व रहते हैं, दोनों टीमों के बीच मैच काफी दबाव वाला रहता है. यह मैच एक अलग लेवल का होता है, खिलाड़ियों पर जबरदस्त दवाब रहता है. उम्मीद भी बड़ी रहती है. हम बस अच्छा खेलना चाहते हैं और बाहर क्या बातें हो रही है इसके लेकर हम ज्यादा नहीं सोचते हैं. हम हर हाल में अच्छा खेल खेलने के बारे में सोच रहे हैं।
मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा पर साधा निशाना
मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा के बारे में कहा, वह बस एक स्लॉगर है, उसके फेल होने के चांस ज़्यादा हैं, वह टेक्निकली अच्छा बैट्समैन नहीं है, अगर आप बॉडी लाइन पर बॉलिंग करते हैं तो ऐसे बैट्समैन को टैकल करना मुश्किल नहीं है. वह स्लो बॉल्स के सामने भी स्ट्रगल करेगा।
मैच पर फैन्स की नजरें, हाई-वोल्टेज टक्कर तय
IND vs PAK मुकाबला सिर्फ एक लीग मैच नहीं, बल्कि करोड़ों फैन्स की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। जहां एक तरफ भारत अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा, वहीं पाकिस्तान इतिहास बदलने के इरादे से मैदान में उतरेगा।इस महामुकाबले में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम के जीतने की संभावना ज्यादा रहेगी।
ये भी पढ़ें: India vs Namibia T20 World Cup 2026: भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हराया






3 thoughts on “IND vs PAK T20 World Cup 2026: कोलंबो में महामुकाबला, बाबर का बयान, अफरीदी की चाल”