
ENG vs NZ T20 World Cup 2026
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का रोमांच अपने चरम पर पहुँच चुका है। आज (शुक्रवार) 27 फरवरी को ग्रुप 2 के एक बेहद रोमांचक और निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड का सामना न्यूज़ीलैंड (ENG vs NZ) से होने जा रहा है। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, न्यूजीलैंड के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है, दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म कर चुकी है।
टॉस (Toss): न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम के लिए सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। सुपर-8 में टीम का पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि टीम ने अपने अगले सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को 61 रनों से हराकर खाता खोला। अगर टीम इंग्लैंड को हरा देती है तो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।
Semi-Final Scenarios
इस मैच का नतीजा ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल और सेमीफाइनल की रेस को पूरी तरह से साफ़ कर देगा
इंग्लैंड: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-49 में आज (27 फरवरी) इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से है।इस मैच पर सबसे ज्यादा नज़रें पाकिस्तानी फैंस की टिकी हैं। हैरी ब्रुक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम अपने पिछले दोनों सुपर-8 (श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ) मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।
न्यूज़ीलैंड: दूसरी ओर, न्यूज़ीलैंड के लिए आज का मैच ‘करो या मरो’ जैसा है, कीवी टीम के लिए समीकरण बिल्कुल साफ़ है, जीत और सेमीफाइनल का टिकट। अगर न्यूज़ीलैंड आज का मैच जीत जाता है, तो उनके 5 अंक हो जाएंगे और वे सीधे सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर जाएंगे।
पाकिस्तान कैसे पहुंच सकता है सेमीफाइनल मे?
इंग्लैंड सुपर-8 में लगातार दो जीत के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। श्रीलंका पर 61 रन की बड़ी जीत के बाद न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +3.050 हो गया है। अब कीवी टीम को आगे बढ़ने के लिए सिर्फ बड़ी हार से बचना होगा। दूसरी ओर इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में बड़ी हार मिले और साथ ही उसे श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी पड़ेगी, ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके।
पिच रिपोर्ट (Pitch Report): कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच हमेशा से ही स्पिनर्स के लिए मददगार साबित होती रही है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच के और धीमा होने की उम्मीद है। शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन बीच के ओवरों में स्पिनर्स का दबदबा रहेगा। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले बल्लेबाज़ी करके बोर्ड पर एक अच्छा स्कोर (180-190) लगाना पसंद करेगी, क्योंकि यहाँ लक्ष्य का पीछा करना बहुत मुश्किल होता है।
कोलंबो का मौसम?
Weather रिपोर्ट को देखें तो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान कोलंबो में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। शाम 7:30 बजे कोलंबो में बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है। वहीं 9 बजे से रात 11 बजे तक भी बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत बताई गई है। ऐसे में इस मैच के दौरान बारिश खलल डाल सकती है। ऐसे में फैंस और दोनों टीमों के खिलाड़ी चाहेंगे कि मैच के दौरान बारिश न हो और उन्हें पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिले।
ENG vs NZ मैच बारिश के कारण रद्द होने पर किसे मिलेगा फायदा?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिए समीकरण साफ है। अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत जाता है, तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। इसके साथ ही पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें श्रीलंका से अपने मुकाबले से पहले ही पूरी तरह खत्म हो जाएंगी। यहां तक कि अगर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच बारिश के कारण रद्द भी हो जाता है, तब भी पॉइंट्स और नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में जगह पक्की कर लेगा। बता दें कि श्रीलंका में अब तक कई मैच बारिश से प्रभावित रहे हैं, इसलिए पाकिस्तान यही चाहेगा कि इस मुकाबले में मौसम साफ रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (Playing XI)
न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI (Playing XI): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI (Playing XI): फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।





1 thought on “ENG vs NZ T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, न्यूज़ीलैंड के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला”