
IPL 2026 Opening Ceremony
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल के 19वें सीजन का पहला मुकाबला सनराइर्ज हैदराबाद (SRH) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होना है। आईपीएल 2026 की शुरुआत होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा ऐलान किया है, आधिकारिक तौर पर यह घोषणा कर दी गई है कि आईपीएल 2026 में कोई भी ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी।
लेकिन आखिर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड ने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया? इसके पीछे का कारण कोई बजट की कमी या समय का अभाव नहीं है, बल्कि एक ऐसा दर्दनाक हादसा है जिसने पूरे क्रिकेट जगत को झकझोर कर रख दिया था।
IPL 2026 में ओपनिंग सेरेमनी क्यों रद्द हुई?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज शनिवार (28 मार्च) को हो रहा है, लेकिन आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा और भावुक फैसला लिया है, इस बार टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी। इसका सीधा संबंध पिछले साल हुई एक दिल दहला देने वाली घटना से है।
तारीख थी 4 जून 2025। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। सालों का सूखा खत्म होने के बाद बेंगलुरु शहर में जश्न का ऐसा माहौल था, जो पहले कभी नहीं देखा गया। आरसीबी (RCB) ने बिना पुलिस की अनुमति के सोशल मीडिया पर अचानक विक्ट्री परेड की घोषणा कर दी, जिससे लाखों की भीड़ जमा हो गई. भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। स्टेडियम के बाहर करीब 3.5 से 4 लाख लोग पहुंच गए, जबकि स्टेडियम की क्षमता सिर्फ 33,000 लोगों की थी।
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर अपने चहेते सितारों, खासकर विराट कोहली को देखने के लिए लाखों की संख्या में फैंस उमड़ पड़े थे। लेकिन इसी बीच भीड़ बेकाबू हो गई और वहां एक भयानक भगदड़ मच गई। इस दुर्भाग्यपूर्ण और दर्दनाक हादसे में 11 क्रिकेट फैंस की जान चली गई और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जो दिन आरसीबी और उसके फैंस के लिए इतिहास का सबसे खुशी का दिन होना चाहिए था, वह क्रिकेट इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक बन गया।
5 जून 2025 को 11 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले में कब्बन पार्क पुलिस थाने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स (जो इवेंट की आयोजन कंपनी थी) कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और इस मामले में इससे सीएम सीएम सिद्धारमैया ने पुलिस को बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार माना था,
जिसके बाद पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसर सस्पेंड कर दिए गए थे, बाद में कर्नाटक के IPS अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। 5 जून को ही आरसीबी ने भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 समर्थकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।
BCCI ने क्या कहा?
BCCI ने स्पष्ट किया है कि क्रिकेट फैंस ही इस खेल की असली धड़कन हैं। फैंस के बिना आईपीएल का कोई वजूद नहीं है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इस फैसले पर रोशनी डालते हुए कहा की, हम पिछले साल बेंगलुरु में हुए उस दुखद हादसे को भूल नहीं सकते। जिन 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई, वे हमारे खेल के सबसे बड़े प्रशंसक थे। उनके परिवारों के दुख के प्रति अपनी गहरी संवेदना और उन दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के लिए, बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है कि इस साल टूर्नामेंट की शुरुआत में कोई भी मनोरंजन या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।
IPL 2026 कब से शुरू होगा?
ओपनिंग सेरेमनी रद्द कर दी गई हो, लेकिन क्रिकेट का रोमांच अपने तय समय पर ही शुरू होगा। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च 2026 (शनिवार) को खेला जाएगा। सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि टूर्नामेंट का पहला मैच उसी मैदान पर खेला जाएगा, जिसके बाहर वह दर्दनाक हादसा हुआ था—एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु। यह मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा।
आईपीएल 2026 के पहले मैच में कोई रंगारंग कार्यक्रम नहीं होगा। दोनों टीमों के कप्तान सीधा मैदान पर टॉस के लिए आएंगे और उसके बाद क्रिकेट की शुरुआत होगी। ऐसी भी संभावना है कि मैच की पहली गेंद फेंके जाने से पहले पूरा स्टेडियम, दोनों टीमें और मैच ऑफिशियल्स उन 11 फैंस की याद में दो मिनट का मौन रखेंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: BCCI ने लागू किए बेहद सख्त नियम जानिए क्या-क्या हुए बड़े बदलाव
स्टेडियम सुरक्षा
इस फैसले के साथ-साथ BCCI और राज्य क्रिकेट संघों ने स्टेडियम और उसके आस-पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई कड़े नियम लागू किए हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई उस भगदड़ ने भारत में क्राउड मैनेजमेंट (Crowd Management) की खामियों को उजागर किया था।
इस साल सभी स्टेडियमों में प्रवेश और निकास के लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। टिकटों की बिक्री को पूरी तरह से डिजिटल कर दिया गया है ताकि स्टेडियम के बाहर भीड़ जमा न हो। इसके अलावा, किसी भी टीम के विक्ट्री परेड या रोड शो के लिए अब सख्त पुलिस क्लीयरेंस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती अनिवार्य कर दी गई है। बोर्ड यह सुनिश्चित करना चाहता है कि भविष्य में क्रिकेट के नाम पर किसी भी फैन को अपनी जान न गंवानी पड़े।
इतिहास में पहले भी हो चुका है ऐसा
यह पहली बार नहीं है जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने किसी राष्ट्रीय या मानवीय संवेदना के चलते आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द किया हो। इससे पहले साल 2019 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF जवानों पर हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था।
उस समय भी BCCI ने ओपनिंग सेरेमनी को रद्द कर दिया था। न सिर्फ सेरेमनी रद्द की गई थी, बल्कि उस कार्यक्रम के लिए आवंटित किया गया पूरा बजट (लगभग 20 करोड़ रुपये) भारतीय सेना और सीआरपीएफ के शहीद जवानों के परिवारों के कल्याण कोष में दान कर दिया गया था। यह साबित करता है कि जब भी देश या खेल प्रेमियों पर कोई संकट आता है, भारतीय क्रिकेट (BCCI) हमेशा उनके साथ खड़ा नजर आता है।
क्या क्लोजिंग सेरेमनी होगी?
टूर्नामेंट की शुरुआत भले ही सादगी और शोक संवेदना के साथ हो रही हो, लेकिन इसका समापन बेहद भव्य तरीके से किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल ने पुष्टि की है कि 31 मई 2026 को खेले जाने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मैच के दिन एक बेहद शानदार और बड़ी ‘क्लोजिंग सेरेमनी’ आयोजित की जाएगी। इस क्लोजिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे, अंतरराष्ट्रीय कलाकार और संगीतकार परफॉर्म करते नजर आएंगे।




1 thought on “IPL 2026: BCCI का बड़ा फैसला, इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, क्या है असली वजह?”