
IPL vs PSL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) के रोमांच से पहले ही पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। IPL के कॉन्ट्रैक्ट और ग्लोबल एक्सपोजर के आगे PSL का आकर्षण फीका पड़ता दिख रहा है। हाल ही में विदेशी खिलाड़ियों ने PSL के अपने मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट को बीच में ही छोड़कर IPL फ्रेंचाइजियों का दामन थाम लिया है। श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका (राजस्थान रॉयल्स) और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (कोलकाता नाइट राइडर्स) के बीच सीज़न में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जाने से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बेहद दुखी है।
IPL vs PSL 2026
पाकिस्तान सुपर लीग को एक और करारा झटका लगा जब श्रीलंका के कप्तान और हरफनमौला दासुन शनाका ने आगामी आईपीएल में चोटिल सैम कुरेन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने का फैसला किया. इससे पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने मुस्ताफिजूर रहमान की जगह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने के लिये इस्लामाबाद युनाइटेड के साथ करार तोड़ा था।
टीम के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ पीएसएल के साथ औपचारिकतायें पूरी होने के बाद दासुन आईपीएल करार पर हस्ताक्षर करेंगे. यह औपचारिकता मात्र है. वह गुवाहाटी में टीम से जुड़ेंगे, रॉयल्स को गुवाहाटी में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलना है. दासुन शनाका की कप्तानी में ही मेजबान श्रीलंका टी20 विश्व कप सुपर आठ तक पहुंच पाई थी।
आईपीएल नीलाम में किसी ने नहीं खरीदा
दिसंबर में हुई आईपीएल नीलामी में शनाका को किसी ने खरीदा नहीं था, जिस के बाद पीएसएल में वह लाहौर कलंदर्स टीम से जुड़े थे। रॉयल्स के मुख्य कोच श्रीलंका के पूर्व धुरंधर खिलाड़ी कुमार संगकारा हैं जबकि भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ सहायक कोच हैं । विक्रम राठौड़ टी20 विश्व कप में श्रीलंका के बल्लेबाजी सलाहकार कोच थे।
कितने खिलाड़ियों ने छोड़ा PSL का साथ?
1. दासुन शनाका (श्रीलंका): श्रीलंकाई टी20 कप्तान शनाका ने PSL की टीम लाहौर कलंदर्स से अपना नाम वापस ले लिया है। अब वह IPL में चोटिल सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते नजर आएंगे। पिंक सिटी के फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है कि टीम का मिडिल ऑर्डर अनुभवी शनाका के आने से और मजबूत हो गया है।
2. ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे): 6 फुट 8 इंच लंबे इस शानदार तेज गेंदबाज ने इस्लामाबाद यूनाइटेड का साथ छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को चुना है। मुजरबानी को मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
कॉर्बिन बॉश (दक्षिण अफ्रीका): पिछले साल कॉर्बिन बॉश ने पेशावर जाल्मी को बीच में ही छोड़कर मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ज्वाइन कर ली थी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने के लिए उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम अंतिम समय पर वापस ले लिया था।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) क्या एक्शन लेगा?
विदेशी खिलाड़ियों के इस तरह अचानक टूर्नामेंट छोड़ने से PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी बेहद नाराज हैं। हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ किया कि बोर्ड इन खिलाड़ियों पर कड़ा एक्शन लेगा। PCB के मुख्य कदम इस प्रकार से हो सकते हैं।
एक साल का बैन: मोहसिन नकवी ने पुष्टि की है कि नियमों के तहत इन खिलाड़ियों पर सख्त कार्रवाई होगी। जिस तरह पिछले साल अनुबंध तोड़ने पर कॉर्बिन बॉश पर PSL से 1 साल का बैन लगाया गया था, वही सजा अब दासुन शनाका और ब्लेसिंग मुजरबानी को भी दी जाएगी।
कानूनी कार्रवाई (Legal Action): PCB प्रमुख ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम 2-3 खिलाड़ियों के जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहे हैं। ड्राफ्ट के बाद अचानक कॉन्ट्रैक्ट तोड़ना ‘ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट’ के दायरे में आता है, जिसके लिए बोर्ड इन खिलाड़ियों को कानूनी नोटिस भेजेगा।
क्यों हो रहा है ऐसा विवाद?
इस साल PSL 26 मार्च से शुरू हो रहा है और कई मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। इसी दौरान IPL का रोमांच भी चरम पर होगा। ऐसे में जब किसी खिलाड़ी को IPL में ‘इंजरी रिप्लेसमेंट’ के तौर पर भी मौका मिलता है, तो वह PSL के फुल कॉन्ट्रैक्ट से ज्यादा अहमियत IPL को दे रहा है, जो PCB के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि श्रीलंका और जिम्बाब्वे के क्रिकेट बोर्ड PCB की इस संभावित कानूनी कार्रवाई पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
ये भी पढ़ें: Ranji Trophy Final 2026: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, फाइनल में 8 बार के विजेता कर्नाटक को हराया




2 thoughts on “IPL vs PSL 2026: PSL छोड़कर IPL में आने वाले खिलाड़ियों पर PCB ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी, मोहसिन नकवी ने दी धमकी।”