IPL 2026 Rajasthan Royals(RR): राजस्थान रॉयल्स (RR) ने आईपीएल (IPL) 2026 के ऑक्शन से पहले रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रियान पराग समेत 13 खिलाड़ियों को रिटेन किया और 7 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया। और तीन खिलाड़ियों को ट्रेड द्वारा अपनी टीम मैं शामिल कर लिया।

IPL 2026 RR Trade: राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ ट्रेड कर दिया। और बदले में ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा और सैम करन को अपनी टीम में शामिल किया। और नीतीश राणा को दिल्ली कैप्टल्स के साथ ट्रेड कर दिया और बदले में डोनोवन फरेरा को अपनी टीम में शामिल कर लिया।
रविन्द्र जडेजा ने कहा: रविन्द्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स में वापसी पर कहा कि यह सिर्फ एक टीम नहीं बल्कि उनके लिए घर जैसा है. उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें उनके करियर का पहला बड़ा प्लेटफॉर्म दिया और 2008 में पहली बार विजेता बनने का अनुभव भी इसी टीम के साथ मिला. रविन्द्र जडेजा ने बताया कि वह इस वर्तमान टीम के साथ फिर से ट्रॉफी जीतने की उम्मीद रखते हैं. शुरुआती दो सीज़न में उन्होंने 27 मैच खेलकर 430 रन बनाए और 6 विकेट लिए थे, जिससे उनकी क्षमता दुनिया के सामने आई.।
IPL 2026 Rajasthan Royals Retained Players List: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, लुहान-ड्रे प्रेटोरियस, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, क्वना मफाका, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह चरक,।
IPL 2026 Rajasthan Royals Release Players: राजस्थान रॉयल्स ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है
कुणाल सिंह राठौर, आकाश मधवाल, अशोक शर्मा, कुमार कार्तिकेय, वानिंदु हसरंगा (विदेशी), महीश थीक्षणा (विदेशी), फजलहक फारूकी (विदेशी)

IPL 2026 Rajasthan Royals (RR) Captain: संजू सैमसन के ट्रेड आउट हो जाने से राजस्थान रॉयल्स (RR) को आईपीएल (IPL) 2026 के लिए एक नए कप्तान की तलाश होगी। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी के लिए तीन खिलाड़ी दावेदार हैं, पहला नाम रविन्द्र जडेजा का है, क्यों की रविन्द्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी कर चुके हैं और भारतीय टीम के उपकप्तान रह चुके हैं, और रविन्द्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स में शामिल होने के लिए 18 करोड़ की जगह 14 करोड़ ही लिए हैं। दूसरा नाम है रियान पराग का क्यों की रियान पराग राजस्थान रॉयल्स (RR) की कप्तानी कर चुके हैं रियान पराग ने 2024 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की थी। और तीसरा नाम आता है यशस्वी जायसवाल का राजस्थान रॉयल्स भविष्य को ध्यान में रखते हुए यशस्वी जायसवाल को कप्तान बना शक्ति है।



