
टेस्ट प्लेइंग XI
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपनी पसंदीदा “ऑलटाइम टेस्ट इलेवन” (Dream Team) चुनी है। इस टीम की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि ब्रॉड ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को जगह नहीं दी है। पूरी टीम में उन्होंने सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को शामिल किया है।
ब्रॉड ने साफ किया कि उन्होंने इस टीम में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को रखा है, जिनके खिलाफ उन्होंने अपने करियर के दौरान मैच खेले हैं।
इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने करियर के दौरान सामना किए गए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनकर अपनी अल्टीमेट टेस्ट इलेवन की घोषणा की है। टेस्ट क्रिकेट में 604 विकेट लेकर संन्यास लेने वाले इस दिग्गज गेंदबाज ने इस टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी जिसके खिलाफ वह खुद मैदान पर उतरे हों। ब्रॉड की इस ड्रीम टीम में सबसे हैरान करने वाला फैसला भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को बाहर रखना और उनकी जगह विराट कोहली को शामिल करना रहा। पूरी टीम में विराट कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं।
स्टुअर्ट ब्रॉड ने सचिन को टेस्ट टीम में नहीं दी जगह
विजडन ने स्टुअर्ट ब्रॉड से अपनी ऑल-टाइम टेस्ट प्लेइंग 11 का चयन करने को कहा। स्टुअर्ट ब्रॉड की इस XI में एक कमी जिसने सबका ध्यान खींचा, वह थे सचिन तेंदुलकर। क्रिकेट हिस्ट्री के सबसे महान बल्लेबाज माने जाने वाले, और क्रिकेट के भगवान को ब्रॉड के फाइनल सिलेक्शन में जगह नहीं मिली, जबकि इंग्लैंड के इस पेसर ने अपने खेलने के दिनों में उनके खिलाफ बॉलिंग की थी। जसप्रीत बुमराह का भी इस लिस्ट में नाम ना होना हैरान कर देने वाली बात है। इस प्लेइंग इलेवन में उन्होंने सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली को जगह दी।
1. मजबूत टॉप ऑर्डर (बल्लेबाजी)
ओपनर्स: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ और श्रीलंका के कुमार संगकारा। संगकारा इस टीम में विकेटकीपर की भूमिका भी निभाएंगे।
- नंबर 3: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग।
- नंबर 4: भारत के रन मशीन विराट कोहली। ब्रॉड ने सचिन से ऊपर कोहली पर भरोसा जताया है।
2. दमदार मिडल ऑर्डर
ब्रॉड ने माना कि मध्यक्रम को चुनना उनके लिए सबसे मुश्किल काम था। काफी सोचने के बाद उन्होंने इन दिग्गजों को चुना।
- नंबर 5: ऑस्ट्रेलिया के रन-मशीन स्टीव स्मिथ।
- नंबर 6: दक्षिण अफ्रीका के महान जैक कैलिस (टीम के इकलौते ऑलराउंडर)। कैलिस टीम के अकेले असली ऑलराउंडर भी हैं, जो बल्ले और गेंद दोनों से अपने योगदान से जबरदस्त बैलेंस बनाते हैं।
- नंबर 7: दक्षिण अफ्रीका के ही तूफानी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स। और जरूरत पड़ने पर एक्स्ट्रा विकेटकीपिंग कवर भी देते हैं।
3. घातक गेंदबाजी आक्रमण
गेंदबाजी को लेकर ब्रॉड के दिमाग में कोई उलझन नहीं थी। उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों को चुना है।
तेज गेंदबाज: तेज गेंदबाज की कमान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन के हाथों में है, जिनके खतरनाक स्पेल ने दुनिया भर के बैट्समैन को परेशान किया है। उनके साथ साउथ अफ्रीका के महान पेस गेंदबाज डेल स्टेन भी हैं, जो अपनी पीढ़ी के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। और ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भी जगह बनाई है।
स्पिनर: श्रीलंका के स्पिन जादूगर मुथैया मुरलीधरन को टीम का अकेला स्पेशलिस्ट स्पिनर चुना गया। मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं।
स्टुअर्ट ब्रॉड की ऑलटाइम टेस्ट XI:
ग्रीम स्मिथ, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), रिकी पोंटिंग, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, जैक कैलिस, एबी डी विलियर्स, मिचेल जॉनसन, डेल स्टेन, मुथैया मुरलीधरन, मिचेल स्टार्क।




