Team India 2026: इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। 3 वनडे और 5 T20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम भारत का दौरा करेगी। यह पांच मैचों की T20 सीरीज आगामी T20 World Cup की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस साल का सबसे बड़ा आकर्षण T20 World Cup है, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे ।

New Zealand tour of India: साल 2026 की शुरुआत में ही भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम भारत का दौरा करेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 11 जनवरी से और टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी से होगा। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा साल की शुरुआत में ही मैच खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
ODI सीरीज का शेड्यूल:
- 11 जनवरी: पहला वनडे (वडोदरा)
- 14 जनवरी: दूसरा वनडे (राजकोट)
- 18 जनवरी: तीसरा वनडे (इंदौर)
T20I सीरीज का शेड्यूल:
- 21 जनवरी: पहला T20I (नागपुर)
- 23 जनवरी: दूसरा T20I (रायपुर)
- 25 जनवरी: तीसरा T20I (गुवाहाटी)
- 28 जनवरी: चौथा T20I (विशाखापत्तनम)
- 31 जनवरी: पांचवां T20I (तिरुवनंतपुरम)
ICC T20 World Cup 2026: फरवरी आते ही पूरा देश क्रिकेट के रंग में रंग जाएगा। 2026 का T20 World Cup 7 फरवरी से शुरू होगा। भारत को ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान के साथ रखा गया है, जो इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला होगा।
टूर्नामेंट की तारीखें: 7 फरवरी से 8 मार्च 2026
मेजबान: भारत और श्रीलंका
भारत के ग्रुप मैच:
- 7 फरवरी: भारत बनाम USA (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
- 12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
- 15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो, श्रीलंका) – Mahamukabla
- 18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड्स (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद)
India Tour Of Afghanistan: IPL खत्म होने के बाद, जून में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच और 3वनडे सीरीज खेल सकती है।
India tour of England: जुलाई में टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। यह दौरा पूरी तरह से व्हाइट-बॉल क्रिकेट (White-ball cricket) पर केंद्रित होगा। इंग्लैंड में सीरीज जीतना हमेशा से ही भारतीय टीम के लिए प्रतिष्ठा का सवाल रहा है।
T20I सीरीज:
- 1 जुलाई: पहला T20I (चेस्टर-ली-स्ट्रीट)
- 4 जुलाई: दूसरा T20I (मैनचेस्टर)
- 7 जुलाई: तीसरा T20I (नॉटिंघम)
- 9 जुलाई: चौथा T20I (ब्रिस्टल)
- 11 जुलाई: पांचवां T20I (साउथेम्प्टन)
ODI सीरीज:
- 14 जुलाई: पहला वनडे (बर्मिंघम)
- 16 जुलाई: दूसरा वनडे (कार्डिफ)
- 19 जुलाई: तीसरा वनडे (लंदन – लॉर्ड्स)
साल के दूसरे भाग के संभावित दौरे: साल के अंत में भी क्रिकेट का एक्शन नहीं रुकेगा। हालांकि इनकी तारीखें अभी कन्फर्म होनी बाकी हैं।
- अगस्त: भारत का श्रीलंका दौरा (2 टेस्ट मैच)।
- सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश (घरेलू सीरीज – 3 वनडे, 3 T20I)।
- अक्टूबर: वेस्टइंडीज का भारत दौरा (3 वनडे, 5 T20I)।
- नवंबर-दिसंबर: भारत का न्यूजीलैंड दौरा (2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 T20I)।







1 thought on “Team India Full Schedule 2026: न्यूजीलैंड सीरीज से होगी शुरुआत, T20 वर्ल्ड कप से लेकर इंग्लैंड दौरे तक – यहाँ देखें भारत के सभी आगामी टेस्ट, वनडे और T20 मुकाबलों की पूरी लिस्ट|”