
IPL 2026 rules
दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिकेट लीग, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कई नए और सख्त नियम लागू कर दिए हैं। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य टूर्नामेंट को अधिक निष्पक्ष, अनुशासित और प्रतिस्पर्धात्मक बनाना है। हर साल आईपीएल में कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार के नियम खिलाड़ियों, टीमों और मैच की रणनीतियों पर बड़ा असर डाल सकते हैं।
BCCI ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों के लिए कुछ नए और बेहद सख्त नियम (New Guidelines) लागू किए हैं। इन नियमों का सीधा असर खिलाड़ियों के अभ्यास, उनके सफर और मैच के दिन की रणनीतियों पर पड़ेगा। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि सुरक्षा, अनुशासन और मैचों के सुचारू संचालन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
1. मैच के दिन प्रैक्टिस पर पूर्ण प्रतिबंध
IPL 2026 के सबसे बड़े बदलावों में से एक है मैच वाले दिन प्रैक्टिस पर पूरी तरह प्रतिबंध। अब कोई भी टीम मैच के दिन नेट प्रैक्टिस या मैदान पर अभ्यास नहीं कर पाएगी।
आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार है जब BCCI ने मैच के दिन मैदान पर अभ्यास करने को लेकर इतनी सख्ती दिखाई है। नए नियम के अनुसार, किसी भी टीम को मैच वाले दिन (Match Day) स्टेडियम के मुख्य मैदान या प्रैक्टिस एरिया में अभ्यास (Practice) करने या किसी भी प्रकार का फिटनेस टेस्ट लेने की अनुमति नहीं होगी।
BCCI ने यह फैसला क्यों लिया?
खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट: BCCI का मानना है कि टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में मैच के दिन अभ्यास करने से खिलाड़ियों पर शारीरिक और मानसिक थकान बढ़ती है। मैच के दिन आराम करने से वे मैदान पर अपना 100% दे पाएंगे।
ग्राउंड्समैन को समय देना: मैच से पहले पिच और आउटफील्ड को तैयार करने के लिए ग्राउंड्समैन को काफी मेहनत करनी पड़ती है। अक्सर टीमें मैच के दिन सुबह आकर अभ्यास करने लगती थीं, जिससे ग्राउंड्समैन के काम में बाधा उत्पन्न होती थी और पिच की आखिरी तैयारियों में देरी होती थी।
ब्रॉडकास्टर्स की सुविधा: आईपीएल एक बहुत बड़ा टीवी और डिजिटल इवेंट है। मैच के दिन ब्रॉडकास्टर्स को अपने कैमरे, स्पाइडर कैम और अन्य उपकरण सेट करने होते हैं। मैदान खाली रहने से उनका काम बिना किसी रुकावट के पूरा हो सकेगा।

2. प्रैक्टिस पिच शेयर करने पर सख्त रोक
BCCI ने प्रैक्टिस से जुड़े नियमों को भी सख्त कर दिया है। बीसीसीआई (BCCI) ने साफ कर दिया है कि कोई भी टीम विरोधी टीम के लिए निर्धारित प्रैक्टिस पिच का इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। हर टीम को केवल 2 नेट्स दिए जाएंगे, और साथ में 1 साइड विकेट (range hitting के लिए) मिलेगा, एक टीम जिस पिच पर प्रैक्टिस करेगी, दूसरी टीम उस पिच का उपयोग नहीं कर सकेगी
इस नियम का उद्देश्य!
पिच को खराब होने से बचाना: अभ्यास के दौरान पिच पर काफी टूट-फूट होती है। अगर दोनों टीमें एक ही पिच या आस-पास की पिचों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करेंगी, तो वह पिच खराब हो सकती है।
समान अवसर: दोनों टीमों को अभ्यास के लिए अलग-अलग और समान गुणवत्ता वाली पिचें मिलेंगी, जिससे किसी को भी अनुचित लाभ (Unfair Advantage) नहीं मिलेगा।
दखलंदाजी रोकना: कई बार ऐसा देखा गया है कि एक टीम के खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ विरोधी टीम की प्रैक्टिस पिच के आस-पास मंडराते हैं ताकि वे उनकी रणनीति और कमजोरियों को भांप सकें। इस नियम से इस तरह की जासूसी पर लगाम लगेगी।
इस नियम का उद्देश्य पिच की गुणवत्ता को बनाए रखना और उसे नुकसान से बचाना है। साथ ही इससे दोनों टीमों को बराबर सुविधा मिलेगी।
Away टीम को मिलेगी प्राथमिकता
अगर प्रैक्टिस टाइम या सुविधा को लेकर कोई विवाद होता है, तो Away (मेहमान) टीम को प्राथमिकता दी जाएगी। यह नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि होम टीम को मिलने वाले अतिरिक्त फायदे को कम किया जा सके। इससे IPL को और अधिक निष्पक्ष बनाने की कोशिश की गई है।
स्टेडियम तक सिर्फ टीम बस में सफर
यह नियम खिलाड़ियों की सुरक्षा और अनुशासन के लिहाज से सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। नई गाइडलाइंस के मुताबिक, सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और कोच को टीम होटल से स्टेडियम तक सिर्फ टीम बस में ही आना-जाना होगा।
VIP कल्चर पर लगाम:
निजी वाहनों पर रोक: अब कोई भी स्टार खिलाड़ी या कप्तान अपनी निजी लग्जरी कार या अलग वाहन से स्टेडियम नहीं आ सकेगा। सभी को एक साथ टीम बस में ही सफर करना होगा।
परिवार और दोस्तों के लिए अलग व्यवस्था: कई बार खिलाड़ी अपने परिवार के सदस्यों (पत्नी, बच्चों) या दोस्तों के साथ टीम बस में सफर करते थे। BCCI ने अब इसे पूरी तरह बैन कर दिया है। खिलाड़ियों के परिवार वालों और करीबियों के लिए फ्रेंचाइजी को अलग से वाहनों का इंतजाम करना होगा, वे टीम बस का हिस्सा नहीं बन सकते।
ड्रेस कोड और अनुशासन पर सख्ती
IPL 2026 में खिलाड़ियों के लिए अनुशासन के नियम और भी कड़े कर दिए गए हैं। मैच डे पर सख्त ड्रेस कोड लागू रहेगा और चप्पल पहनने या गलत पोशाक में दिखने पर जुर्माना लगाया जा सकता हैटीम प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य होगा। BCCI का मानना है कि आईपीएल (IPL) एक ग्लोबल ब्रांड है, इसलिए खिलाड़ियों का व्यवहार और प्रोफेशनलिज्म भी उसी स्तर का होना चाहिए।
समय की पाबंदी जरूरी
खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को अब समय का विशेष ध्यान रखना होगा। टीम मीटिंग, प्रैक्टिस और मैच से जुड़े हर कार्यक्रम में समय पर पहुंचना जरूरी होगा। देरी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। इस नियम का उद्देश्य पूरे टूर्नामेंट को अधिक व्यवस्थित और प्रोफेशनल बनाना है।
दूसरी पारी में नया गेंद नियम (Dew Rule)
IPL 2026 में एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है, जो मैच के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकता है।अब अगर दूसरी पारी में ओस (dew) ज्यादा होती है, तो 11वें ओवर के बाद नई गेंद का उपयोग किया जा सकता है। यह नियम गेंदबाजों के लिए राहत लेकर आएगा, क्योंकि ओस के कारण गेंद फिसलती है और गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है। इस बदलाव से बैट और बॉल के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की गई है।
नियमों के उल्लंघन पर क्या होगा एक्शन?
भारी जुर्माना: BCCI ने ये नियम सिर्फ कागजों पर नहीं बनाए हैं, बल्कि इन्हें सख्ती से लागू करने की चेतावनी भी दी है। यदि कोई फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ का सदस्य इन नई गाइडलाइंस का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो भारी जुर्माना, संबंधित फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी पर लाखों रुपये का वित्तीय जुर्माना लगाया जा सकता है।
कप्तान पर एक्शन: मैच के दिन अनुशासनहीनता का खामियाजा कप्तान को भुगतना पड़ सकता है, जिसे स्लो ओवर-रेट के नियमों के तहत पेनल्टी दी जा सकती है।
निष्कर्षअब देखना यह है कि टीमें इन कड़े नियमों के बीच खुद को कैसे ढालती हैं। IPL की ऐसी ही ताज़ा, सटीक और अंदरूनी खबरों के लिए जुड़े रहें
CricBuzlive स्पेशल स्पोर्ट्स डेस्क




1 thought on “IPL 2026 Rules: BCCI ने लागू किए बेहद सख्त नियम, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी 10 टीमों की बढ़ी टेंशन”