
Most Sixes in IPL
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) दुनिया की सबसे लोकप्रिय और रोमांचक टी20 क्रिकेट लीगों में से एक है। इस लीग में दुनिया भर के बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। टी20 क्रिकेट का असली रोमांच तब आता है जब गेंद हवा में लहराते हुए बाउंड्री लाइन के पार दर्शकों के बीच जाकर गिरती है। आज हम आपके लिए आईपीएल इतिहास (2008 से लेकर 2025) के उन टॉप 10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। आइए देखते हैं इस लिस्ट में किन दिग्गजों का नाम शामिल है।
1. क्रिस गेल (Chris Gayle) – 357 छक्के
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्कों की बात हो और ‘यूनिवर्स बॉस’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। वेस्टइंडीज के इस दिग्गज के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का ऐसा रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना फिलहाल किसी भी मौजूदा खिलाड़ी के लिए नामुमकिन सा लगता है। क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर में KKR, PBKS और RCB जैसी टीमों के लिए खेला है। 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ उनके 175* रनों की पारी में ही उन्होंने अकेले 17 छक्के जड़ दिए थे, जो आज भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
- मैच: 142
- कुल छक्के: 357
- कुल रन: 4965
2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) – 302
क्रिकेट में छक्कों की बात हो और रोहित शर्मा का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। भारत के ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे और भारतीय खिलाड़ियों में पहले नंबर पर हैं। रोहित अपनी शानदार टाइमिंग और पुल शॉट के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर एक नया मुकाम हासिल किया है। मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा आईपीएल के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ही काबिले तारीफ है।
- मैच: 272
- कुल छक्के: 302
- कुल रन: 7046
3. विराट कोहली (Virat Kohli) – 291
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ‘रन मशीन’ विराट कोहली छक्के लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। कोहली सिर्फ क्लासिक शॉट्स ही नहीं खेलते, बल्कि जरूरत पड़ने पर गेंद को स्टैंड्स में भेजने का भी दम रखते हैं। विराट आईपीएल के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले सीजन से लेकर अब तक सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेले हैं। उनके नाम लीग में 8 शतक दर्ज हैं, जो एक कीर्तिमान है।
- मैच: 267
- कुल छक्के: 291
- कुल रन: 8661
4. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) – 264
दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर्स में से एक और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जान, एमएस धोनी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं। उनका ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ क्रिकेट फैंस के लिए किसी जादू से कम नहीं है। धोनी ज्यादातर 5वें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं, फिर भी इतने ज्यादा छक्के उनके पावर-हिटिंग और मैच फिनिश करने की अद्भुत क्षमता को दर्शाते हैं।
- मैच: 278
- कुल छक्के: 264
- कुल रन: 5439
5. एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) – 251
मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के इस करिश्माई बल्लेबाज ने आईपीएल को एक अलग ही स्तर पर पहुंचाया है। मैदान के हर कोने में छक्के मारने की उनकी कला ने उन्हें भारत में भी बहुत ज्यादा प्यार मिलता हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए विराट कोहली के साथ उनकी साझेदारियां आईपीएल के सुनहरे पन्नों में दर्ज हैं। डिविलियर्स का 151.68 का स्ट्राइक रेट उन्हें सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनाता है।
- मैच: 184
- कुल छक्के: 251
- कुल रन: 5162
6. डेविड वॉर्नर (David Warner) – 236
विदेशी खिलाड़ियों में आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। अपनी आक्रामक ओपनिंग के लिए मशहूर वॉर्नर ने आईपीएल में कई गेंदबाजों का करियर खराब किया है। सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले वॉर्नर के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक (61) बनाने का भी शानदार रिकॉर्ड है।
- मैच: 184
- कुल छक्के: 236
- कुल रन: 6565
7. आंद्रे रसेल (Andre Russell) – 223
जब बात पावर-हिटिंग और बाहुबल की होती है, तो ‘मसल रसेल’ का नाम सबसे ऊपर आता है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के इस स्टार ऑलराउंडर ने ऐसे-ऐसे असंभव मैच जिताए हैं, जिनकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। आंद्रे रसेल का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 174.17 का है, जो इस लिस्ट में मौजूद सभी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है। उनके बल्ले पर गेंद लगते ही वह सीधा बाउंड्री के बाहर ही दिखाई देती है।
- मैच: 140
- कुल छक्के: 223
- कुल रन: 2651
8. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) – 223
मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े मैच विनर रहे कीरोन पोलार्ड छक्के मारने के मामले में रसेल के साथ संयुक्त रूप से मौजूद हैं। पोलार्ड ने सालों तक मिडिल ऑर्डर में मुंबई के लिए अहम पारियां खेली हैं। कीरोन पोलार्ड न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी के लिए, बल्कि अपनी शानदार फील्डिंग और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी के लिए भी मशहूर थे। वह आईपीएल के सबसे सफल विदेशी खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।
- मैच: 189
- कुल छक्के: 223
- कुल रन: 3412
9. संजू सैमसन (Sanju Samson) – 219
संजू सैमसन इस आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) यानी पीली जर्सी में खेलते हुए नज़र आऐंगे। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए अपनी क्लासिक और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर संजू सैमसन ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह पक्की कर ली है। संजू सैमसन जब भी अपनी लय में होते हैं, तो उनके शॉट्स देखने लायक होते हैं। संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। स्पिनर्स के खिलाफ छक्के मारने की उनकी टाइमिंग उन्हें एक बेहद खतरनाक खिलाड़ी बनाती है।
- मैच: 177
- कुल छक्के: 219
- कुल रन: 4704
10. केएल राहुल (KL Rahul) – 208
इस लिस्ट में सबसे लास्ट में नाम केएल राहुल का आता है, तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण केएल राहुल इस लिस्ट के 10वें पायदान पर हैं। राहुल जब सेट हो जाते हैं, तो उनके बल्ले से निकलने वाले छक्के क्रिकेट की सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक लगते हैं। राहुल ने अपने आईपीएल करियर में कई शानदार पारियां खेली हैं और उनके नाम आईपीएल में 5 शतक भी दर्ज हैं।
- मैच: 145
- कुल छक्के: 208
- कुल रन: 5222
आईपीएल का मंच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने का सबसे बेहतरीन मैदान रहा है। क्रिस गेल के 357 छक्कों का रिकॉर्ड फिलहाल बहुत दूर नजर आता है, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली जिस तरह से खेल रहे हैं, वे इस अंतर को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आईपीएल 2026 में फैंस को पूरी उम्मीद है कि इस लिस्ट में मौजूद जो भी खिलाड़ी खेल रहे हैं, वे छक्कों का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे
ये भी पढ़ें: IPL 2026: BCCI का बड़ा फैसला, इस बार नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, क्या है असली वजह?




1 thought on “IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, कौन है नंबर 1?”