
MS Dhoni Injury Update IPL 2026
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीज़न की शुरुआत आज 28 मार्च 2026 (शनिवार ) से शुरू हो रहा है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे से और करोड़ों ‘एमएस धोनी‘ फैंस के लिए एक बेहद निराशाजनक खबर सामने आई है। क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चोटिल हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि 44 वर्षीय धोनी ‘काफ स्ट्रेन’ (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं और इसी वजह से वह टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों तक मैदान पर नजर नहीं आएंगे।
धोनी की चोट का हाल?
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक बयान सोशल मीडिया हैंडल (X) पर धोनी की इंजरी का अपडेट देते हुए फैंस का दिल तोड़ दिया। फ्रेंचाइजी ने लिखा, आधिकारिक बयान: एमएस धोनी फिलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, उनके TATA IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते न खेल पाने की पूरी संभावना है। धोनी को यह चोट एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले जा रहे एक अभ्यास मैच (Practice Match) के दौरान लगी। फिलहाल वह चेन्नई में ही टीम के मेडिकल और सपोर्ट स्टाफ की कड़ी निगरानी में रिहैब से गुजर रहे हैं। कई फैंस ने उनकी जल्द वापसी की दुआ की।
4 मैचों से बाहर रह सकते हैं धोनी
रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी इस सीजन के पहले चार मैचों से बाहर रह सकते हैं. धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी या तो संजू सैमसन संभाल सकते हैं और उभरते सितारे उर्विल पटेल को मौका मिल सकता है, एमएस धोनी के कम से कम सीजन के पहले चार मुकाबले मिस करने की संभावना है।
किन बड़े मैचों से बाहर रहेंगे “धोनी”
धोनी के दो हफ्ते तक बाहर रहने का सीधा मतलब है कि वह सीज़न के कम से कम पहले चार मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सबसे बड़ा झटका तो पहले ही मैच में लगेगा, जब 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में CSK का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। रॉयल्स के खिलाफ होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में धोनी का न होना चेन्नई के मिडिल ऑर्डर और रणनीतिक मोर्चे पर एक बड़ा अन्तर पैदा करेगा। अगर रिकवरी प्लान के मुताबिक सब कुछ सही रहता है, तो धोनी अप्रैल के तीसरे हफ्ते में वापसी कर सकते हैं।
धोनी इन 4 मुकाबलों से रह सकते हैं बाहर
- 30 मार्च: बनाम राजस्थान रॉयल्स (RR) – गुवाहाटी
- 3 अप्रैल: बनाम पंजाब किंग्स (PBKS)
- 5 अप्रैल: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
- 11 अप्रैल: बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC)
धोनी की गैरमौजूदगी” विकेटकीपिंग”
एमएस धोनी सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि CSK के लिए एक पूरी रणनीति का हिस्सा हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि धोनी की गैरमौजूदगी में स्टंप्स के पीछे जिम्मेदारी कौन संभालेगा। इस बार CSK मैनेजमेंट ने ऑक्शन और ट्रेड विंडो में काफी चतुराई दिखाई थी, जिसका फायदा उन्हें अब मिलेगा। विकेटकीपिंग के लिए मुख्य रूप से तीन दावेदार हैं।
संजू सैमसन (Sanju Samson): यह CSK का सबसे बड़ा ट्रम्प कार्ड है। राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन अब CSK का हिस्सा हैं। धोनी के बाहर होने के बाद, पूरी संभावना है कि सैमसन ही विकेटकीपिंग ग्लव्स पहनेंगे। 30 मार्च को जब CSK का सामना RR से होगा, तो संजू सैमसन अपनी पुरानी टीम के खिलाफ विकेट के पीछे एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
उर्विल पटेल (Urvil Patel) और कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma): अगर टीम मैनेजमेंट सैमसन को सिर्फ बतौर बल्लेबाज खिलाना चाहता है, तो उनके पास युवा उर्विल पटेल और अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा (जिन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया था) के रूप में शानदार घरेलू विकल्प मौजूद हैं।
क्या यह धोनी का आखिरी सीज़न है?
एमएस धोनी की इंजरी की खबर ने इस चर्चा को फिर से हवा दे दी है कि क्या IPL 2026 वाकई धोनी का आखिरी सीज़न होगा। हाल ही में चेपक में हुए ‘ROAR 26’ फैन इवेंट के दौरान जब धोनी से उनके भविष्य के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि उम्र के साथ उनकी फिटनेस “नीचे की ओर जा रही है” (On the way down)।
2023 का सीज़न: धोनी ने पूरा सीज़न घुटने की गंभीर चोट के साथ खेला था और टीम को 5वीं बार चैंपियन बनाया था। टूर्नामेंट के तुरंत बाद उन्हें मुंबई में घुटने की सर्जरी करवानी पड़ी थी।
2025 का सीज़न: धोनी ने अपना बैटिंग ऑर्डर काफी नीचे कर लिया था और वे कई मैचों में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए। इस सीज़न में CSK का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा था और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे (Wooden Spoon) रही थी।
CSK के लिए आगे की राह?
कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए यह समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। पिछले सीज़न के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, टीम को इस साल एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी। धोनी का मैदान पर सिर्फ खड़े रहना ही विरोधी कप्तानों के मन में खौफ पैदा करता है और गेंदबाजों को सही लाइन-लेंथ के लिए मार्गदर्शन देता है। अब गायकवाड़ को संजू सैमसन और अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ मिलकर वह लीडरशिप ग्रुप तैयार करना होगा, जो धोनी की कमी को पूरा कर सके। क्या संजू सैमसन CSK में धोनी के परफेक्ट उत्तराधिकारी साबित होंगे? क्या ‘थाला’ इस सीज़न में एक यादगार वापसी कर पाएंगे?
क्रिकेट के मैदान से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट, प्लेइंग-11 और सबसे तेज़ मैच एनालिसिस के लिए जुड़े रहें “CricBuzlive” के साथ
ये भी पढ़ें: IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, कौन है नंबर 1?




3 thoughts on “IPL 2026: CSK फैन्स को बड़ा झटका, इंजरी के चलते दो हफ्ते तक नहीं खेल सकेंगे MS Dhoni, जानिए कौन बनेगा नया विकेटकीपर”