
IPL 2026 RCB vs SRH Match Highlights
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (indian premier league) के 19वें सीजन का आज (शनिवार) से आगाज हो चुका है पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। 202 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB ने इस मुश्किल स्कोर को महज़ 15.4 ओवरों में ही बना कर छोटा साबित कर दिया।
टॉस: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी (Bowling) करने का फैसला किया।
मैच का संक्षिप्त स्कोरकार्ड (Scorecard Summary):
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): 201/9 (20 ओवर)
- ईशान किशन: 80 रन (38 गेंद)
- अनिकेत वर्मा: 43 रन (18 गेंद)
- जैकब डफी (RCB): 4 ओवर, 22 रन, 3 विकेट
- रोमारियो शेफर्ड (RCB): 4 ओवर, 54 रन, 3 विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): 203/4 (15.4 ओवर)
- विराट कोहली: 69* रन (38 गेंद)
- देवदत्त पडिक्कल: 61 रन (26 गेंद)
- रजत पाटीदार: 31 रन (12 गेंद)
- डेविड पेन (SRH): 3 ओवर, 35 रन, 2 विकेट
RCB vs SRH Match Highlights
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जैकब डफी और अभिनंदन पहला मैच खेलने उतरें और हैदराबाद की ओर से सलील अरोड़ा पहली बार उतरें ।
हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस नहीं खेल रहे हैं। उन की जगह ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ आरसीबी ने पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोल लिया आरसीबी के 2 पॉइंट हो गये है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: CSK फैन्स को बड़ा झटका, इंजरी के चलते दो हफ्ते तक नहीं खेल सकेंगे धोनी, जानिए कौन बनेगा नया विकेटकीपर
ईशान किशन की कप्तानी पारी
शुरुआती झटकों (3 विकेट) के बाद, कप्तान ईशान किशन ने मोर्चा संभाला और RCB के गेंदबाजों पर पलटवार शुरू किया। किशन ने मात्र 38 गेंदों में 80 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके शामिल थे। उन्हें हेनरिक क्लासेन (22 गेंदों में 31 रन) का अच्छा साथ मिला। पारी के अंत में अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर SRH के स्कोर को 20 ओवरों में 201/9 तक पहुंचा दिया। RCB की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने भी 54 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि फिल सॉल्ट ने विकेट के पीछे और बाउंड्री पर शानदार फील्डिंग का मुज़ाहिरा पेश किया।
जैकब डफी (Jacob Duffy) का ड्रीम डेब्यू
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने आरसीबी (RCB) के लिए अपने डेब्यू मैच में ही कहर बरपा दिया है। उन्होंने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 बड़े विकेट चटकाए। डफी ने खतरनाक ओपनर अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डफी ने अपने 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर ये 3 सफलताएं हासिल कीं। इस के साथ जैकब डफी को मेन ऑफ द मैच मिला।
RCB का रन चेज़
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं रही और कुछ विकेट जल्दी गिरे, लेकिन इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने चिन्नास्वामी में चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी। पडिक्कल ने मात्र 26 गेंदों में 234.62 के स्ट्राइक रेट से 61 रन ठोक डाले। उनकी इस पारी में 7 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल थे। पडिक्कल की इस पारी ने SRH के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
चेज़ मास्टर’ विराट कोहली
एक छोर से जहाँ पडिक्कल आक्रामक थे, वहीं ‘चेज़ मास्टर’ विराट कोहली ने एंकर की भूमिका निभाते हुए बाद में अपने हाथ खोले। कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 69 रनों की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए और 181.58 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे। कप्तान रजत पाटीदार ने महज़ 12 गेंदों में 31 रनों (3 छक्के, 2 चौके) की आतिशी पारी खेलकर मैच को 15.4 ओवर में ही खत्म कर दिया। RCB ने 26 गेंदें शेष रहते 4 विकेट खोकर 203 रन बना लिए और सीज़न का पहले मैच में शानदार जीत से अपने नाम किया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-इलेवन (Playing XI):
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह (डेब्यू), जैकब डफी (डेब्यू), सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) प्लेइंग इलेवन:अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलील अरोड़ा (डेब्यू), हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा।



