
IPL 2026 MI vs KKR Match
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (indian premier league) के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन यानी आज (रविवार, 29 मार्च) आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mi) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगी। आज वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा और पहली गेंद 7.30 बजे फेंकी जाएगी। इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-2 में आज शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में दोनों टीमें मुंबई इंडियंस (Mi) बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। एक तरफ मुंबई इंडियंस अपने कोर खिलाड़ियों रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्य कुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, जैसे खिलाड़ियों के साथ छठी ट्रॉफी पर नजर बनाए हुए है, तो दूसरी तरफ KKR एक नए कप्तान और नई रणनीति के साथ मैदान पर उतर रही है। आइए CricBuzlive की इस स्पेशल रिपोर्ट में इस महामुकाबले का पूरा पोस मार्टम करते हैं।
मुंबई इंडियंस (MI) टीम
पांच बार की आईपीएल चैम्पियन मुंबई इंडियंस का लक्ष्य खिताबी सूखे को खत्म करने पर है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस इस साल खिताब की सबसे प्रबल दावेदारों में से एक है। टीम का बैटिंग ऑर्डर दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की क्षमता रखता है। मुंबई की टीम आखिरी बार 2020 में चैम्पियन बनी थी और उसके बाद से ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो पाईं,
पिछले सीजन में कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम ने तीसरे स्थान पर फिनिश किया था, लेकिन इस बार टीम संतुलन और गहराई के मामले में और मजबूत नजर आ रही है, मुंबई के पास ऐसा स्क्वॉड है जो उसे छठा खिताब जिताने के प्रबल दावेदार बनाते हैं।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी यूनिट में रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे पावर हिटर मौजूद हैं, जबकि ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या टीम की रीढ़ बने हुए हैं। लेकिन मुंबई की असली ताकत इस बार उनकी गेंदबाजी है। जो किसी भी बैटिंग ऑडर को ध्वस्त करने की काबिलियत रखतीं है। मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। मुंबई की ताकत सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके पास विदेशी खिलाड़ियों का भी शानदार विकल्प मौजूद है। केकेआर के बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: CSK फैन्स को बड़ा झटका, इंजरी के चलते दो हफ्ते तक नहीं खेल सकेंगे धोनी, जानिए कौन बनेगा नया विकेटकीपर
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम
दूसरी तरफ तीन बार की आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए यह सीज़न कई बड़े और चौंकाने वाले बदलाव लेकर आया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम को अपने गेंदबाजी आक्रमण को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है। टीम को बड़ा झटका तब लगा, जब मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करना पड़ा, जबकि आकाश दीप और हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए और टीम को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की कमी भी खलेगी, जो मांसपेशियों में खिंचाव (Muscle Strain) के कारण अभी टीम से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में गेंदबाजी की जिम्मेदारी काफी हद तक वरुण चक्रवर्ती और ब्लेसिंग मुजारबानी पर होगी।
इसके अलावा पिछले एक दशक (10 साल) में यह पहली बार होगा जब KKR की टीम दिग्गज कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (संन्यास) के बिना मैदान पर उतरेगी। ऐसे में डेथ ओवर्स में फिनिशर की पूरी जिम्मेदारी अब युवा स्टार रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह के कंधों पर होगी। बैटिंग ऑडर में केकेआर के पास रिंकू सिंह, रचिन रवींद्र, फिन एलेन, राहुल त्रिपाठी, और ऑलराउंडर के रूप में सुनील नारायण जैसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।
MI vs KKR: हेड-टू-हेड आंकड़े: जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तो इतिहास हमेशा मुंबई इंडियंस के पक्ष में झुका नजर आता है। KKR के खिलाफ MI का दबदबा हमेशा से एकतरफा रहा है।
- कुल मैच: 35
- मुंबई इंडियंस (MI) ने जीते: 24
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जीते: 11
वानखेड़े का रिकॉर्ड: वानखेड़े स्टेडियम में तो मुंबई को हराना नामुमकिन सा लगता है। यहाँ खेले गए 12 मैचों में MI ने 10 बार जीत हासिल की है, जबकि KKR यहाँ सिर्फ 2 ही मैच जीत सकी है।
वानखेड़े पिच रिपोर्ट और मौसम
पिच रिपोर्ट: वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों का स्वर्ग (Batting Paradise) कहा जाता है। लाल मिट्टी से बनी इस पिच पर शानदार बाउंस मिलता है, जिससे गेंद बेहतरीन तरीके से बल्ले पर आती है। मैदान की छोटी बाउंड्री इसे हाई-स्कोरिंग वेन्यू बनाती है।
टॉस: यहाँ ओस (Dew Factor) एक बड़ा रोल प्ले करती है। इसलिए जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वह बिना झिझक पहले गेंदबाजी (Fielding First) करने का फैसला लेगा ताकि दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो।
मौसम का हाल: मुंबई में आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और बारिश की 0% संभावना है। तापमान 32°C के आसपास रहेगा। हालांकि शाम के समय खिलाड़ियों को भारी उमस (Humidity) का सामना करना पड़ेगा।
आज के मैच की संभावित प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती, उमरान मलिक
- इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय/राहुल त्रिपाठी/कार्तिक त्यागी
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
- इम्पैक्ट सब: मयंक मार्कंडे/शार्दुल ठाकुर/अश्विनी कुमार
ये भी पढ़ें: IPL 2026 RCB vs SRH Match: कोहली-पडिक्कल का तूफान, चैंपियन RCB ने पहले ही मैच में SRH को 6 विकेट से रौंदा




2 thoughts on “IPL 2026 MI vs KKR Match: वानखेड़े में आज होगा मुंबई और कोलकाता का मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड और संभावित प्लेइंग 11”