
IPL 2026 KKR vs MI Match
आईपीएल का दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच रविवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस महामुकाबले में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का विशाल पहाड़ खड़ा किया था, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीकी के धुरंधर रयान रिकेल्टन की आंधी के आगे यह लक्ष्य बिल्कुल छोटा साबित हुआ। MI ने 19.1 ओवर में ही 224 रन बनाकर 5 गेंदें शेष रहते इस मैच को अपने नाम कर लिया।
आइए CricBuzlive की इस स्पेशल मैच रिपोर्ट में जानते हैं कि वानखेड़े में कल रात क्या-क्या हुआ।
मैच का स्कोरकार्ड
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): 220/4 (20 ओवर)
- मुंबई इंडियंस (MI): 224/4 (19.1 ओवर)
- विजेता: मुंबई इंडियंस 6 विकेट से जीती (5 गेंद शेष रहते)।
- प्लेयर ऑफ द मैच: शार्दुल ठाकुर (MI के लिए 39 रन देकर 3 विकेट)।
IPL 2026 KKR vs MI Match Highlights
टॉस: मैच की शुरुआत मुंबई इंडियंस के टॉस जीतने के साथ हुई। कप्तान हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े की पिच पर ओस (Dew) के प्रभाव और चेज़िंग रिकॉर्ड को देखते हुए बिना झिझके पहले गेंदबाजी (Bowling First) का फैसला किया।
पहली पारी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
बल्लेबाजी करने उतरी KKR की टीम नए कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में एक अलग ही आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरी थी। हालांकि, कीवी ओपनर फिन एलन ने 17 गेंदों में 37 रनों (6 चौके, 2 छक्के) की ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दूसरी तरफ से कप्तान रहाणे का बला चला, वानखेड़े रहाणे का होम ग्राउंड रहा है और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। रहाणे ने क्लासिक क्रिकेटिंग शॉट्स खेलते हुए 40 गेंदों में 67 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उनके साथ युवा अंगकृष रघुवंशी ने मात्र 29 गेंदों में 175.86 के स्ट्राइक रेट से 51 रन ठोक डाले। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 बेहतरीन छक्के जड़े।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन ने 10 गेंदों में 18 रन पारी खेली और अंत में KKR के भरोसेमंद फिनिशर रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में 33 रन (4 चौके) बनाकर टीम के स्कोर को 20 ओवरों में 220/4 तक पहुंचा दिया।
शार्दुल ठाकुर का ड्रीम डेब्यू
मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में सबसे बड़ा पॉजिटिव शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन रहा। मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अपना डेब्यू कर रहे ‘लॉर्ड’ शार्दुल ठाकुर ने मुश्किल परिस्थितियों में 4 ओवर में 39 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए और KKR की रन-गति पर कुछ हद तक ब्रेक लगाया। कप्तान हार्दिक पांड्या को भी 1 सफलता मिली, जबकि जसप्रीत बुमराह (4 ओवर में 35 रन) और ट्रेंट बोल्ट (4 ओवर में 38 रन) को कोई विकेट नहीं मिला।
ये भी पढ़ें: IPL 2026: CSK फैन्स को बड़ा झटका, इंजरी के चलते दो हफ्ते तक नहीं खेल सकेंगे धोनी, जानिए कौन बनेगा नया विकेटकीपर
दूसरी पारी रोहित और रिकेल्टन
रोहित शर्मा (78 रन): पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा बिल्कुल अपने पुराने ‘विंटेज अवतार’ में नजर आए। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ शुरुआत की KKR के तेज गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। रोहित शर्मा ने मैदान के चारों तरफ शानदार शॉट्स खेले और 205.26 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से मात्र 38 गेंदों में 78 रन बना डाले। इस तूफानी पारी में उनके बल्ले से 6 छक्के और 6 चौके निकले। रोहित के इस आक्रामक रुख ने KKR के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।
रयान रिकेल्टन (81 रन): एक छोर से रोहित कहर बरपा रहे थे, तो दूसरे छोर से दक्षिण अफ्रीका के रयान रिकेल्टन ने वानखेड़े में छक्कों की बारिश कर दी। रिकेल्टन ने महज़ 43 गेंदों में 188.37 के स्ट्राइक रेट से 81 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में कुल 8 छक्के और 4 चौके जड़े। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन के बीच हुई शतकीय (148 रनों) साझेदारी ने ही 221 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा
रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन के आउट होने के बाद, सूर्य कुमार यादव ने (16 रन 8 गेंदों, 3 चौके) और अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या (11 गेंदों में 18 रन, 3 चौके) और तिलक वर्मा (14 गेंदों में 20 रन, 4 चौके) ने 19.1 ओवर में ही 224/4 का स्कोर बनाकर टीम को 6 विकेट से शानदार जीत दिला दी।

KKR की तरफ से सुनील नारायण (1/30), वैभव अरोड़ा (1/52) और कार्तिक त्यागी (1/43) ने एक-एक विकेट लिया, वरुण चक्रवर्ती (4 ओवर में 48 रन) कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन वे रन रोकने में पूरी तरह नाकाम रहे।
रिकॉर्ड्स
14 साल का सुखा खत्म: मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए यह सबसे बड़ी राहत की खबर है। साल 2012 के बाद यह पहली बार है जब मुंबई इंडियंस (MI) ने किसी IPL सीज़न का अपना पहला मैच (Opening Match) जीता है। पिछले 13 सीज़न से वे हमेशा अपना पहला मैच हारते आ रहे थे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आखिरकार यह रिकॉर्ड टूट गया।
MI का सफल रन चेज़: वानखेड़े स्टेडियम में 221 रनों का लक्ष्य हासिल करना यह साबित करता है कि मुंबई की बैटिंग लाइन-अप इस साल कितनी खतरनाक है।
प्लेयर ऑफ द मैच शार्दुल ठाकुर: 444 रनों के इस मैच में जहाँ दोनों तरफ के गेंदबाज पिट रहे थे, वहाँ शार्दुल ठाकुर ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए 3 बड़े विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।
इस धमाकेदार जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने पॉइंट्स टेबल पर अपना खाता खोल लिया है और बाकी टीमों को एक कड़ा संदेश दे दिया है कि वे छठी ट्रॉफी के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ, अजिंक्य रहाणे की KKR को अपनी गेंदबाजी, विशेषकर डेथ ओवर्स की रणनीति पर काफी काम करना होगा।
CricBuzlive स्पेशल मैच रिपोर्ट |



