
IND vs AFG:
विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलते देखने का इंतजार कर रहे फैंस को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में विराट कोहली चोट के कारण नहीं खेल पाएंगे। हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गये है। इस बीच उनके रिप्लेसमेंट की चर्चा तेज हो गई है, जानिए कौन उनका रिप्लेसमेंट बन सकता है?
Royal Challengers Bangalore: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार चैंपियन बननी, विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरा खिताब जीता, विराट कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी शानदार रहा, उन्होंने 675 रन बनाए और फाइनल में 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, फाइनल में बल्लेबाजी के दौरान वह हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते हुए नजर आए, कई बार मैच रोका और फिजियो को मैदान पर आकर उन्हें उपचार देना पड़ा, हालांकि वह अंत तक टिके रहे और विजयी रन उन्हीं के बल्ले से आया, लेकिन उनकी चोट गंभीर है और वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे। BCCI के एक सूत्र ने PTI से इस बात की पुष्टि की है कि कोहली इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
विराट कोहली का रिप्लेसमेंट कौन?
विराट कोहली की इंजरी के कारण बाहर होने के साथ ही चार तरफ सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा? इसके लिए 4 खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं, राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम सबसे आगे हैं, क्यों की यशस्वी ने इस से पहले खेले वनडे में शतक बनाया था, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा और देवदत्त पडिक्कल भी संभावित विकल्प हैं।
जायसवाल की बात करें तो भारत की पिछली वनडे सीरीज में वह शामिल थे, हालांकि वो अंतिम 11 में जगह नहीं बना पाए थे। ऋतुराज गायकवाड़ पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में चुने गए थे, देखना होगा विराट कोहली का रिप्लेसमेंट किसे चुना जाता है।
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
भारतीय टीम के युवा बैटर यशस्वी जायसवाल का नाम लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हैं, जिन्हें विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया जा सकता है। जायसवाल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आखिरी वनडे स्क्वॉड का भी हिस्सा रहे थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 दिसंबर 2025 को खेला था, जिसमें उनके बल्ले से 116 रन निकले थे। इसके अलावा आईपीएल 2026 में यशस्वी ने 16 मैच राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 427 रन बनाए।
साई सुदर्शन (Sai Sudharsan)
बाएं हाथ के बैटर साई सुदर्शन को बीसीसीआई (BCCI) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली का रिप्लेसमेंट बना सकती हैं। साई सुदर्शन ने 2023 में भारत के लिए तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से 127 रन बनाए थे। हाल ही में आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बैटर रहे। उन्होंने 17 मैच गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए कुल 722 रन बनाए, जिसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल थे।
देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal)
कर्नाटक बैटर देवदत्त पडिक्कल को विराट कोहली की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 9 मैच खेलते हुए कुल 725 रन बनाए थे और आईपीएल 2026 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में उन्होंने 464 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्ट शामिल रही।
भारत की वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.






